Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दो पत्रकारों समेत 7 पर मुकदमा; चिकित्सक को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

लखीमपुर खीरी में एक चिकित्सक की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने न्यूज़ नेशन के पत्रकार योगेश वर्मा और एक फोटो जर्नलिस्ट धर्मेंद्र वर्मा समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

मृतका सीमा गौतम की तहरीर पर थाना फरधान में अपराध संख्या- 389/2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर में आरोप (बीएनएस की धारा 108) है कि इन लोगों ने चिकित्सक दंपती के पारिवारिक विवाद को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का काम किया, जिससे मानसिक दबाव में आकर महिला चिकित्सक ने जान दे दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल साक्ष्य और बयान दर्ज कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जाएगी।

देखें एफआईआर की प्रति…


सेवा में,

संपादक महोदय
भड़ास फॉर मीडिया डॉट कॉम

मैं धर्मेंद्र वर्मा लखीमपुर से दैनिक जागरण अखबार में फोटो जर्नलिस्ट हूं। महोदय आपकी वेबसाइट पर एक भ्रामक खबर जिसमें दैनिक जागरण के फोटोग्राफर धर्मेंद्र वर्मा के नाम शीर्षक से एक खबर चलाई गई जिसमें मेरे खिलाफ एक मुकदमा दर्ज होने की बात कही गई है इस बारे में आपका ध्यान एफ आई आर की कॉपी पर आकर्षित करना है जिसमें मेरा उल्लेख कथित तौर पर बताया जा रहा है पूरी एफ आई आर में ना तो कहीं पर दैनिक जागरण का जिक्र नही मेरे निवास का कोई पता है ना ही कार्यालय का पता है ना ही पिता का नाम है क्या धर्मेंद्र वर्मा के नाम से मैं ही इकलौता इंसान हूँ।इस नाम का कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हो सकता क्या यह मेरे लिए अभिशाप है कि मेरा नाम धर्मेंद्र वर्मा गौरतलब यह भी है कि जिस धर्मेंद्र वर्मा को नामजद किया गया है उसके गांव का नाम पकरिया भी अंकित है जबकि मैं रामापुर में रहता हूं इस प्रकार कुछ अवांछनीय तत्वों के द्वारा षड्यंत्र करते हुए आपकी वेबसाइट को गलत तथ्यों के आधार पर भ्रामक सूचना दी गई है जिसमें मैं और पूरा परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत और तनावग्रस्त चल रहा हूं।

आपसे आग्रह है कि तथ्यों की पड़ताल करने के बाद आप इस समाचार का खंडन अपनी वेबसाइट पर चलाएं आपकी सुविधा के लिए हम आपको थाना प्रभारी का नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। वार्ता कर सकते हैं मुझे विश्वास है कि आप एक पत्रकार पर लगे आरोपों को अपने स्तर से जांच करने के बाद मुझे इंसाफ अवश्य देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन