Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नेशनल न्यूज़ चैनलों में योगी आदित्यनाथ की कवरेज शून्य! विज्ञापन पर चल सकती है कैंची, देखें लिस्ट

अभिषेक उपाध्याय-

नेशनल मीडिया में योगी आदित्यनाथ के शून्य हो चुके कवरेज की रिपोर्ट पहली बार। ये रिपोर्ट सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई है।

कहानी कुछ इस तरह से है। सूचना नेशनल मीडिया में योगी आदित्यनाथ का कवरेज न होने से बुरी तरह परेशान है।

सहारनपुर और मेरठ दो जगहों पर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों के कवरेज की सूचना द्वारा तैयार रिपोर्ट इस बात की गवाही दे रही है।

दोनों ही जगहों पर नेशनल चैनलों ने योगी को एक भी मिनट नहीं चलाया। सूचना द्वारा तैयार की गई योगी की ज़िलेवार कवरेज रिपोर्ट में ये पूरी कहानी दर्ज है। आप इस सूची को यहां पढ़ सकते हैं।

सूचना इसे लेकर हत्थे से उखड़ा हुआ है। सूचना की ओर से बाक़ायदा चैनलों को इस बाबत चेतावनी भी जारी की गई है कि RO जारी करते समय इन बातों का ध्यान रखा जाएगा।

अब सूचना का नया सेटअप करे भी क्या? ये सारा खेल तो पैसा फूँक तमाशा देखने का था। फिर पैसा बहाना शुरू कीजिए, फिर राष्ट्रीय चैनलों में जयजयकार शुरू हो जाएगी।

इसमें काम की उपलब्धियों जैसा कोई रॉकेट साइंस थोड़े न है!

सवाल ये भी है कि लखनऊ के भीतर उफनाई “इमेज बिल्डिंग” की तमसा नदी की ये धार क्या एक बार फिर से लाल क़िले को छूने की तैयारी में है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन