Sheetal P Singh-
आगरा के एक अस्पताल में 5 मिनट के लिए मॉकड्रिल की गई। ऑक्सीजन बंद कर दिया गया। 5 मिनट में 22 लोगों की जान चली गई। इस अस्पताल का नाम पारस हॉस्पिटल है। इसके मालिक है डॉक्टर अरंजय जैन।
इनके हॉस्पिटल में मौतों ने record बनाया है। आगरा के प्रशासन ने इस अस्पताल के कुकृत्यों के लिए आँख बंद कर लीं हैं।
बीते वर्ष भी इस अस्पताल में विवाद हुआ था । आगरा में मई में 3596 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं, बीते वर्ष मई में केवल 102 जारी हुए थे।
आगरा में कोरोना से अबतक 429 मौतें सरकारी आँकड़ों में हैं। कल्पना की जा सकती है कि सरकार किस कदर आँकड़ों का खेल कर रही है
अनुमान है कि आगरा में अबतक कोरोना से कम से कम 10 हज़ार मृत्यु हुई हैं।
यूपी में जंगलराज की कुछ अन्य घटनाएं देखें-