Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मैं डेस्क पर कॉपी चेक करने या टीवी की सनसनीखेज स्क्रिप्ट लिखने के लिए बनी ही नहीं हूँ!

कशिश सिंह-

एक पत्रकार के तौर पर मैंने लगातार ये महसूस किया कि शायद मैं किसी डेस्क पर बैठने के लिए, लेख या ख़बरों की कॉपी चेक करने या फिर टीवी के आउटपुट में सनसनीख़ेज़ स्क्रिप्ट लिखने के लिए बनी ही नहीं हूं.

मैं फील्ड में ही अपना घर महसूस करती हूं, मैं तक़लीफ़ और मुश्किलों से जी रहे ग्रामीणों-शहरी बस्तियों के साथी नागरिकों में ही अपना परिवार पाती रही हूं. मैं दफ्तर में बैठ ही नहीं सकती..लौटते ही लगता है कि वापस बाहर जाना है..फील्ड में.

इसी उलझन और जद्दोजहद से ये प्लेटफॉर्म निकला है…जहां वो तमाम बातें, ज़िंदगियां, कहानियां ऑन रेकॉर्ड रखने की कोशिश है – जिनको जानबूझ कर, सीन से गायब किया गया है.

इस शुरूआत का चैप्टर 1 था – ट्विटर पर डाली गई मेरी टेक्स्ट और वीडियो रिपोर्ट्स, जिनको आपका ख़ूब प्यार और साथ मिला.

अब इसका चैप्टर 2 शुरू कर रही हूं…अपने प्लेटफॉर्म का नाम, लोगो और यूट्यूब चैनल उन सबको समर्पित कर रही हूं, जिनकी कहानियां पिछले 1 दशक से कहनी बंद कर दी गई हैं, वे जो इसी देश के नागरिक हैं पर उनके नागरिक अधिकार – झूठे प्रचार, गोदी मीडिया और हमारी नफ़रतों ने खा लिए हैं.

आज से On Record- अपने उन ढेर सारे परिवारों और ढेर सारे घरों के नाम, जो Off Record कर दिए गए हैं.

अब मैं यहां मिलूंगी, लोगों और उनकी कहानियों के साथ. We The People को Record, Report कर के Reform की ओर बढ़ा जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन