
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कल तक भारत में कोई जानता नहीं था। पर अब यह नाम बीते दो दिनों से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके पीछे क्या सच्चाई है क्या नहीं लेकिन सूचना है कि उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
नीचे कुछ टिप्पणियों को उठाया गया है- पढ़िए ज्योति मल्होत्रा को लेकर कौन क्या लिख रहा है…?
गोविंद प्रताप सिंह-
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इन सभी को पकड़ा गया।
आरोपियों के नाम-
- ज्योति मल्होत्रा, हिसार, हरियाणा
- गुज़ाला, मलेरकोटला, पंजाब
- यामीन मोहम्मद, मलेरकोटला, पंजाब
- देविंदर सिंह ढिल्लों, कैथल, हरियाणा
- अरमान, नूह, हरियाणा
- नोमान इलाही, पानीपत, हरियाणा
प्रिया के-
मशहूर यूटूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के isis के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इन्होंने सरकारी कार्यक्रम के लिए भी काम किया था। क्या सरकार बताएगी कि ऐसे लोगों को क्यों पैनल पर रखा गया था?
सचिन गुप्ता-
लोग पूछ रहे हैं कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पास कॉन्फिडेंशियल इन्फॉर्मेशन आती कहां से थीं?
तो मित्रों इतना जान लीजिए कि देश के बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का जितना एक्सिस है, उतना बीट रिपोर्टर का भी नहीं है। कोई VIP प्रोग्राम हो तो रिपोर्टर 100 मीटर दूर खड़ा मिलेगा, जबकि इन्फ्लुएंसर एकदम बगल में। और ये बात सिर्फ ज्योति मल्होत्रा पर नहीं, ज्यादातर टॉप इन्फ्लुएंसर के साथ देखने को मिलेगी।
महाकुंभ में भी यही सब देखने को मिला। टॉप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का एक्सिस VIP के एकदम नजदीक तक होता था, जबकि बड़का-बड़का पत्तरकार दूर खड़े मिलते थे। अंबानी पुत्र कुंभ नहाने आए। किसी भी मीडिया हाउस का एक भी ड्रोन नहीं था, जबकि इन्फ्लुएंसर के कई-कई ड्रोन आगे-पीछे, दाएं-बाएं मंडरा रहे थे।
अब एक चलन और शुरू हुआ है। बड़े इन्फ्लुएंसरों को सरकारी कार्यक्रमों में REEL बनाने, ड्रोन उड़ाने और उनके प्रचार-प्रसार का ठेका भी मिलता है। तो भाई VIP के जो जितना नजदीक रहेगा, उतना ही ज्यादा इन्फॉर्मेशन भी पाएगा।
जासूसी में जेल गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा हरियाणा में हिसार की रहने वाली है। 55 गज का मकान है। पिता कारपेंटर हैं। दिल्ली में 20 हजार रुपए की नौकरी करती थी। कोरोना में वो नौकरी भी छूट गई। फिर वो यूट्यूबर बनी। आज यूट्यूब, इंस्टा और फेसबुक पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
ज्योति पहली बार साल–2023 में पाकिस्तान गई। वीजा दिलाने में पाकिस्तानी एंबेसी के दानिश ने हेल्प की। वहीं से दोनों की फ्रेंडशिप हो गई। दानिश ने ही ज्योति के पाकिस्तान में घूमने, ठहरने और बाकी चीजों के VIP इंतजाम कराए। ये वही दानिश है, जिसे जासूसी के आरोप में भारत सरकार ने देश से बाहर कर दिया है।
ज्योति अब तक पाकिस्तान, चीन, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भूटान सहित कई देशों की यात्रा कर चुकी है। वो हमेशा फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करती थी। महंगे होटलों में रुकती है। कई देशों में उसे VIP ट्रीटमेंट भी मिला। बाली टूर उसने पाकिस्तानी फ्रेंड के साथ किया था।
मनदीप पुनिया-
ज्योति मल्होत्रा को बहुत ज़्यादा टारगेट किया जा रहा, बिना किसी जानकारी के. लोग तथ्यों की जगह आजकल नैरेटिव बनाने पर ज़ोर देते हैं, इसलिए बहुत प्रोग्रेसिव अकाउंट भी इसमें फँस रहे.
ये लड़की आख़िरी में बरी होगी, पर तब तक इसका बहुत नुकसान हो चुका होगा. इसके पिता ने स्टेटमेंट भी दी है.
ज्योति मल्होत्रा एक नाम ज़्यादा हाईलाइट हो रहा पर यहाँ हरियाणा पंजाब में हर जिले जासूस कहकर लोगों को गिरफ़्तार किया जा रहा.
नैरेटिव बनाने के जाल में न फंसे. तथ्यों से चिपकें. हरियाणा पंजाब में बहुत लोग पाकिस्तान जाते थे घूमने. तब शांति थी दोनों मुल्कों के बीच. अब इन्हीं लोगों को स्केपगोट बनाया जा रहा.



