Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ZEE ने SONY से मर्जर डील रद्द करने के लिए मांगा 750 करोड़ रुपया

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया से मर्जर प्लान को रद्द करने की एवज में 9 करोड़ डॉलर यानी 750 करोड़ रुपये की टर्मिनेशन फीस मांगी है. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया को अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सीएमई) के नाम से जाना जाता है.

बता दें कि 22 जनवरी को सोनी ने जी एंटरटेनमेंट के साथ अपने प्रस्तावित विलय की समाप्ति की घोषणा की थी. सोनी ने जील को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें जील और सीएमई के विलय के 22 दिसंबर 2021 के समझौते को रद्द करने की जानकारी दी गई.

क्या कहना है जी का?
जी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि, कल्वर मैक्स और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) मर्जर कोऑपरेशन एग्रीमेंट (एमसीए) के तहत अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहे हैं. इसलिए कंपनी ने एमसीए को समाप्त कर दिया है और कल्वर मैक्स व बीईपीएल को एमसीए के अनुसार टर्मिनेशन फीस यानी यानी 90,000,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर की कुल राशि का भुगतान करने के लिए कहा है. बता दें, यदि यह मर्जर डील पूरी होती तो जी और सोनी करीब 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन वाली एक बड़ी मीडिया कंपनी बनाते.

सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन ने कहा था कि, जील विलय की शर्तों को पूरा करने में विफल रही और उसने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) के समक्ष मध्यस्थता कार्यवाही भी शुरू की, जिसमें टर्मिनेशन फीस के रूप में 9 करोड़ डॉलर (748.5 करोड़ रु. लगभग) का दावा किया गया.

जील ने एसआईएसी के सामने सोनी ग्रुप द्वारा दायर 9 करोड़ अमेरिकी डॉलर के दावों का विरोध करने के लिए कानूनी कार्रवाई भी शुरू की थी. इसके अलावा इसने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ के समक्ष एक याचिका दायर की थी, जिसमें सोनी ग्रुप को विलय योजना को लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. एसआईएसी ने सोनी ग्रुप की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसने जील के खिलाफ अंतरिम राहत की बात की थी, ताकि उसे भारतीय मीडिया हाउस के साथ अपनी सब्सिडियरी कंपनी कल्वर मैक्स के असफल विलय को लागू करने के लिए एनसीएलटी में जाने से रोका जा सके.

प्रस्तावित विलय की घोषणा के दो साल से अधिक समय बाद सोनी ने 22 जनवरी को डील समाप्त करने की घोषणा की और जील पर समापन अवधि को एक महीने बढ़ाने के बाद भी शर्तों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. जील ने कहा है कि वह अधिकांश शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार है. एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 10 अगस्त 2023 को सोनी ग्रुप की एंटिटी कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और बीईपीएल के साथ जील के विलय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 10 अरब डॉलर की मीडिया एंटिटी बन सकती थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन