Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खस्ताहाल ZEE समूह के लिए डॉ सुभाष चंद्रा जुटाएंगे 2000 करोड़ रु का चंदा, मंजूरी मिल गई!

स्ताहाल जी समूह के लिए निदेशक मंडल ने 2000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है. ये जानकारी जी एंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आयोजित मीटिंग में अधिकतम 2000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने पर विचार करने के बाद मंजूरी दे दी है. फंड इक्विटी शेयर जारी कर व क्यूआईपी सहित विभिन्न माध्यमों के जरिए जुटाया जाएगा.

हालांकि, कंपनी ने फंड जुटाने की योजना के पीछे का उद्देश्य साफ नहीं किया है. बहरहाल, जानकारों का मानना है कि इनकम का एक हिस्सा कारोबार में विस्तार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

वहीं, इस मामले में पुनीत गोयनका के स्वामित्व वाली कंपनी की तरफ से कहा गया है, यह धनराशि एक या इससे ज्यादा किस्तों में, प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल इश्यू अथवा इनके संयोजन के माध्यम से जुटाई जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन