Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी का मज़ाक़ उड़ाने वाले वीडियो से नाराज़ सरकार ने ‘जी ग्रुप’ को नोटिस भेजा

गिरीश मालवीय-

दो छोटे बच्चों ने सरेआम ताल ठोक कर राजा को ‘नंगा’ कह दिया है। दो बच्चों ने तमिलनाडु के स्थानीय चैनल पीएम मोदी पर कुछ जोक क्या सुना दिया है, मोदी सरकार के तन बदन में आग लग गयी है।

मात्र दो मिनट के इस छोटे से वीडियो में दोनो बच्चे एक राजा की कहानी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसने काले धन को खत्म करने के लिए नोटों को बंद करने की कोशिश की, लेकिन वह फेल रहा और अब वह ‘राजा’ काले धन को खत्म करने के बजाय सिर्फ अलग-अलग रंगों की जैकेट पहनकर घूमता है.

बच्चे मोदी की ‘देश बेचने’ की विनिवेश योजना और राजा के बार बार विदेश जाने का मजाक भी उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिस पर दर्शक ओर इस रियलिटी शो के जज तालियां बजाते नजर आ रहे हैं.

मासूम बच्चों के इतने से एक्ट को मोदी सरकार पचा नहीं पा रही हैं और उसने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस भेज दिया है।

दरअसल तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के अध्यक्ष सी टी आर निर्मल कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय ने मीडिया हाउस से सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

नंगे राजा को नंगा कहने की सजा तो जरूर मिलनी चाहिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन