Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत में ZEE के साथ 10 बिलियन डॉलर की ये बड़ी डील रद्द कर सकता है SONY एंटरटेनमेंट

जापान बेस्ड कंपनी SONY ने भारत के ZEE एंटरटेनमेंट के साथ भारतीय इकाई के लिए प्रस्तावित एक बड़ी डील रद्द करने की योजना बनाई है. ये डील 10 बिलियन डॉलर की है, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार, आठ सौ चौबीस अरब नौ सौ चौंतीस करोड़ चार सौ अस्सी हजार रूपया बनता है.

इनपुट है कि विलय रद्द इसलिए की जा रही क्योंकि दो साल भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी यह असहमति बनी रही की भारत में इस बड़ी डील का नेतृत्व कौन करेगा?

आज सोमवार 8 जनवरी 2024 को आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सोनी ने विलय को बंद करने के लिए विस्तारित समय सीमा 20 जनवरी 2024 से पहले ही समाप्ति नोटिस दायर दायर करने की योजना बनाई है. हालांकि, यह भी बताया जा रहा कि सोनी और जी के बीच बातचीत जारी है.

जी और सोनी के टीवी चैनलों, स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों और फिल्म परिसंपत्तियों के विलय के सौदे में लेटलतीफी हुई थी. उसका कारण ये बताया जा रहा कि अगस्त में भारत के बाजार नियामक ने ZEE के CEO पुनीत गोयनका को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के निदेशक पद से रोक दिया गया. बाद में इस रोक को हटाया भी गया पर गोयनका को देश के बाजार नियामक की किसी भी जांच में सहयोग करने की शर्त के साथ.

कहा जा रहा है कि SONY और ZEE के विलय के बाद पुनीत ही इस डील को भारत में हैंडल करने वाले थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन