Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी ग्रुप का ये एंकर चर्चा में, लगे कई आरोप! देखें वीडियो

ज़ी न्यूज़ बिहार झारखंड की डिबेट का 2 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एंकर अभिषेक और आरजेडी प्रवक्ता सारिका पासवान के बीच जमकर तू-तड़ाक हो रहा है. टीवी स्क्रीन पर जुबान को लगाम और निहायत बत्तमीज होने जैसी बातें गूंज रही हैं.

वायरल वीडियो में एंकर आरजेडी प्रवक्ता को जुबान पर लगाम देने और कार्यक्रम से निकल जाने की बाबत गेट आउट जैसे शब्द भी उछालता सुना जा रहा है.

पत्रकार अनिल यादव ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “निहायत नीच एंकर है.”

वहीं एंकर ज़ीनत सिद्दीक़ी ने वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा है, “ये एंकर केवल बदतमीज़ ही नहीं एक नंबर का लड़कीबाज़-ठरकी भी है, मेरा अपना अनुभव है इसकी बकवास पर मैनें इसे कई बार लताड़ा था, मेकअप रूम में.

ये जानते हुए कि मेरे पापा जी अंडे की दुकान लगाते हैं मुझे याद है इसने एक बार कहा था कि झुग्गी झोपड़ी वाले, ये लोअर तबका अक्सर चोर होते हैं, जिसपर मैनें इसे कहा था आप एक अच्छे पत्रकार नहीं हो सकते, मैनें कहा था आप अपनी घटिया बात वापस लीजिए.

महिलाओं को लेकर इसकी कुंठा और ज़हर इसके सोशल मीडिया पर नज़र आ जाएगी. ये जिसका शिष्य है इसमें ज़्यादा सुधार की गुंजाईश है नहीं.

पहले दरवाज़े पर मेहमान बुलाओ और फिर उसे इस तरह से अपमानित करो-राजनीतिक दलों को चाहिए कि ऐसे कथित एंकर पत्रकारों के ख़िलाफ सख़्त कदम उठाएं.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन