Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ज़ी समूह ने HC को बताया- बीजेपी के वोटर न भटकें इसलिए लटकाई जा रही कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’

ज़ी एंटरटेनमेंट ने हाई कोर्ट से कहा है कि कंगना रनौत अभिनीत फिल्म इमरजेंसी की रिलीज में सिख वोटर्स को लेकर देरी की जा रही है. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज इस फिल्म का सह-निर्माता भी है.

आज गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में जी समूह की तरफ से कहा गया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म के लिए सेंसर मंजूरी में देरी इसलिए की जा रही है क्योंकि सत्ताधारी दल बीजेपी को संशय है कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है.

बार एंड बेंच वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ज़ी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वेंकटेश धोंड ने कहा कि फिल्म को सिख विरोधी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है और हरियाणा में सिखों की एक बड़ी आबादी है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के सह-निर्माताओं में से एक भाजपा विधायक भी हैं.

एडवोकेट धोंड ने कहा कि, सह-निर्माता एक भाजपा सांसद हैं और वे ऐसी फिल्म नहीं चाहते हैं जो भाजपा सदस्य द्वारा कुछ समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं.

फिल्म के सह निर्माता जी स्टूडियोज की एक याचिका पर जस्टिस बीपी कोलाबावाला और फिरदोश पूनीवाला की बेंच सुनवाई कर रही है. जी की याचिका में सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने की मांग की गई थी. यह अनुरोध उन दावों के बाद हुआ कि फिल्म सिख समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है.

गौरतलब है कि कंगना की यह फिल्म पहले 14 जून रिलीज होने वाली थी. इसके बाद बढ़ी तारीख के मुताबिक 6 सितंबर को स्क्रीन पर आने वाली थी, लेकिन फिर ऐन वक्त इसकी रिलीज रूक गई.

अदालत ने सीबीएफसी की समीक्षा समिति को 25 सितंबर तक फिल्म की रिलीज पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है. इससे पहले बेंच ने 18 सितंबर को निर्णय लेने को कहा था, जिसकी आज गुरुवार को सुनवाई की गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन