Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

19वें रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, विष्णुकांत को दूसरी बार मिलेगा अवॉर्ड!

नई दिल्ली | भारतीय पत्रकारिता के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स’ का आयोजन 19 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिल्ली के ओबेरॉय होटल में होगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इस वर्ष ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स’ का 19वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता को सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कुल 20 श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनका चयन एक प्रतिष्ठित जूरी ने किया है।

जूरी में कौन-कौन शामिल हैं?

इस वर्ष पुरस्कारों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्ण, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं कुलपति प्रो. सी. राज कुमार, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व महानिदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, रोहिणी निलेकणी फिलान्थ्रॉपीज़ की चेयरपर्सन और एकस्टेप (EkStep) की सह-संस्थापक एवं निदेशक रोहिणी निलेकणी, तथा भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस.वाई. कुरैशी जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

पत्रकारिता में साहस और उत्कृष्टता को मिलता है सम्मान

‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ उन पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने पत्रकारिता में साहस, निष्पक्षता और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यह पुरस्कार उनकी प्रतिबद्धता और उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है।

2005 में हुई थी इस पुरस्कार की शुरुआत

‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स’ की शुरुआत 2005 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह ने अपने संस्थापक रामनाथ गोयनका की याद में की थी। यह पुरस्कार भारतीय पत्रकारिता में गुणवत्ता, सत्यता और निर्भीक रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।


रितेश मिश्रा-

प्रिय विष्णु को दूसरी बार रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला है। बता दें कि विष्णु को दूसरी बार इस आवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। इससे पहले उन्हें 2021 में नितिन गडकरी के हाथों यह सम्मान मिल चुका है।

विवेक त्रिपाठी-

अत्यंत गौरव के क्षण

प्रिय अनुज और ऊर्जावान पत्रकार विष्णुकांत तिवारी जी को आज दूसरी बार पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार “रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स” से सम्मानित होने की सूचना मिली हम सभी के लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि अब तक मध्यप्रदेश को तीन बार ये सम्मान प्राप्त हुआ है।

विष्णु हार्दिक शुभकामनाएँ भाई एवं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।


ये भी पढ़ें…

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड का एलान.. किसे किस कैटेगरी में मिला सम्मान, देखें लिस्ट!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन