Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर ने अवनीश अवस्थी से माफ़ी माँगी!

आईएएस अवनीश अवस्थी से निःशर्त क्षमा याचना

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर ने आज रिटायर्ड आईएएस और उत्तर प्रदेश सरकार में सलाहकार अवनीश अवस्थी को अलग-अलग पत्र भेजकर उनके संबंध में किए गए अपने पोस्ट पर निःशर्त क्षमा याचना की है.

अवनीश अवस्थी ने अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर को भेजे अलग-अलग कानूनी नोटिस में बताया था कि उनका इन पोस्ट में अंकित प्रकरण से कोई संबंध नहीं है और उनके संबंध में गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं.

इस क्रम में आज उन दोनों ने अपने पुराने एक्स पोस्ट डिलीट कर अवनीश अवस्थी से खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की है.

देखें ये एक्स पोस्ट-

Amitabh Thakur-

मैंने श्री अवनीश अवस्थी IAS (R) के संबंध में सोशल मीडिया के समाचारों के आधार पर जाँच की मांग की थी. उन्होंने इन खबरों को पूर्णतया निराधार व असत्य बताया है. अतः मैं पूर्व प्रेषित अपने एक्स पोस्ट को डिलीट कर उन्हें इससे हुई पीड़ा के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमाप्रार्थना करता हूँ.

(X post)


संबंधित खबर-

मेरे बारे में अफ़वाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करूँगा : अवनीश अवस्थी https://www.bhadas4media.com/awanish-k-awasthi-x-post-charcha/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन