Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ये है मोदी राज का कुप्रबंधन : दिल्ली से लंदन और दिल्ली से भुवनेश्वर का किराया एक बराबर!

ब्रजेश यादव-

नीचे दिये दोनो स्क्रीनशॉट को गौर से देखिए! आज का नई दिल्ली से लंदन का हवाई जहाज का इकोनामी क्लास किराया अधिकतम 75803 रु है जबकि आज का ही नईदिल्ली से भुवनेश्वर का हवाई जहाज से इकोनामीक्लास का अधिकतम किराया 84229 रू0 है। नए भारत की नई तस्वीर जहाँ पर चप्पल वालों को हवाई जहाज में घूमने की बात हो रही थी आज उनको जमकर लूटा जा रहा है। इससे ही कहते हैं अच्छे दिन!

नियम तो ये होना चाहिए कि रेलवे को टिकट के बदले सीट देना चाहिए। सीट न दे पाए तो यात्री को मुआवजा देना चाहिए। लेकिन होता उल्टा है। टिकट कन्फर्म नहीं हुआ तो यात्री ही रेलवे को कैंसिलेशन चार्ज भी देता है। टिकट कन्फर्म नहीं हुआ तो रेलवे की गलती है। जितने कन्फर्म हो सकते हैं उतने ही टिकट बेचने चाहिए। उसके अतिरिक्त एक टिकट भी नहीं बेचना चाहिए। यात्रियों के पैसे रेलवे के पास एडवांस जमा होते हैं लेकिन सर्विस देने के टाइम रेलवे ही मुकर जाती हैं। ऐसा क्यों ! सर्विस नहीं दे सकते तो एडवांस पैसे भी नहीं लेने चाहिए। सीट क्षमता से अधिक बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम होना चाहिए जिसका टोकन कन्फर्म होने तक आ जाए सिर्फ वही पैसे भर के यात्रा करें। सिस्टम को मजबूत करना चाहिए।

अख़बारों में भी इस लूट की खबर है लेकिन सरकार चुप्पी साधे है
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Shivam

    June 4, 2023 at 7:23 pm

    जिस भी महानुभाव ने ये रिसर्च किया वो पहले तो ये समझ लें कि दिल्ली से भुवनेश्वर की फ्लाइट को 26 घंटे का समय नहीं लगता ,
    मुफ्त की जानकारी के 2 घंटे का सफर है फ्लाइट से दिल्ली तो भुवनेश्वर

  2. रवीन्द्र नाथ कौशिक

    June 4, 2023 at 8:59 pm

    विचित्र तर्क है भाई। एक बच्चे को भी पता है कि हवाई किराए मांग – आपूर्ति आधारित होते हैं। तीन महीने पहले बुक करा लो। एक तिहाई में पहुंच जाओगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन