Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार हेमंत डे का निधन, शाहजहांपुर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

सुशील शुक्ला-

वरिष्ठ पत्रकार व इंडियन एक्सप्रेस और जनसत्ता शाहजहांपुर संवाददाता स्व. हेमंत डे के आकस्मिक निधन पर शाहजहांपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि, हेमंत डे एक उर्जावान और पत्रकारिता की समझ रखने वाले पत्रकार थे। वह जनपद में अंग्रेजी पत्रकारिता के एक स्तंभ थे। अपर जिलाधिकारी डा. सुरेश कुमार ने कहा कि पत्रकार हेमंत डे का निधन एक अपूर्णनीय क्षति है, उनकी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

पत्रकार मो. इरफान ने कहा कि हेमंत डे के साथ उन्होंने कई वर्षों तक काम किया है उनका डे के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप दीपक ने स्व. हेमंत डे को काव्यात्मक श्रृद्धांजलि दी । दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अंबुज मिश्रा ने कहा कि डे साहब के साथ उनका काफी साथ रहा डे ने उन्हें सदैव भ्रातवत स्नेह दिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर ने डे साहब को पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाला पत्रकार बताया। पत्रकार शिवकुमार ने पत्रकारों के लिए कल्याण कोष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओंकार मनीषी, आरिफ सिद्दीकी, सरदार शर्मा, धनंजय बाजपेयी, हामिद फरीदी, राम विलास सक्सेना, अशोक गुप्ता, दीप श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये और हेमंत डे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा का संचालन डा. सुरेश मिश्रा ने किया।

इस मौके पर पत्रकार संजय श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, शिशांत शुक्ला, शैलेंद्र बाजपेई, पंकज सक्सेना, पत्रकार मनोज मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सुशील शुक्ला, पत्रकार अनिल मिश्रा, दीपक दीक्षित, नंदलाल, नीरज कुमार, पदम हस्त दिवाकर, दीपक साहू, मोअज्जम खान, अफाक, इमरान जिलानी, अमरदीप रस्तोगी, ऐनुलहक़, महमूद खान, वर्तिका सक्सेना, विष्णु दयाल कनौजिया, राजीव रंजन, विशेक मिश्रा, कमल सिंह, जगदीश सिंह, अंकित जोहर, विवेक वर्मा सहित स्वर्गीय हेमंत डे के पुत्र अभिराज डे, देवालय डे और दिवांकुर डे भी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार हेमंत डे का एक चित्र भी स्थापित किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन