Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान ने ब्लैकमेल कर रहे Zee रिपोर्टर के खिलाफ प्रबंधन को लिखा शिकायती पत्र!

लीगढ़ में कांग्रेस नेता को जी न्यूज के पत्रकार द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने जी न्यूज प्रबंधन को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है साथ ही FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है. नीचे पढ़ें जियाउर्रहमान का ये शिकायती पत्र

सेवा में,
आदरणीय संपादक महोदय
जी मीडिया ग्रुप

विषय: अलीगढ़ में जी न्यूज के नाम पर कथित पत्रकार प्रमोद कुमार द्वारा ब्लैकमेल करने और षड्यंत्र के तहत झूठे प्रकरण में फंसवाने की धमकी देने के संबंध में,

आदरणीय,,
अलीगढ़ में खुद को जी न्यूज का पत्रकार बताने वाले श्री प्रमोद कुमार (9756796508) ने 2 जनवरी 2024 को मुझे कॉल किया और अलीगढ़ प्रेस क्लब पर बुलाया मैं जब प्रेस क्लब पहुंचा तो उन्होंने मुझे मेरे प्रतिद्वंदी भाजपा नेता की वीडियो बाइट सुनाई और कहा कि 50,000 रु की व्यवस्था कर दो अन्यथा सभी चैनलों पर तुम्हारी खबर चलावाऊंगा. उन्होने ये भी कहा कि हमने एक वकील राजवीर (जिसकी प्रार्थी ने वर्ष 2022 में मुकददमा अपराध संख्या-136/2022 अंतर्गत धारा- 304 बी आदि में मदद की थी) को तुम्हारे खिलाफ तैयार कर लिया है. श्री प्रमोद कुमार और दो अज्ञात व्यक्तियों ने प्रेस क्लब में मुझसे कहा कि झूठे मुकदमे और बदनामी से बचना चाहते हो तो 50,000 रु शाम तक पहुंचवा देना अन्यथा ठीक नही होगा. प्रमोद ने ये भी कहा कि पुलिस में और तुम्हारे विरोधियों में हमारी अच्छी पैठ है. मुकदमा भी लिखवाएंगे और बदनामी भी करेंगे . उन्होंने कहा कि हमने एसएसपी को भी तुम्हारे खिलाफ तहरीर दिलवा दी है, रूपये नहीं दिए तो दर्ज भी करवा देंगे.

आदरणीय, श्री प्रमोद कुमार छात्र राजनीति के दिनों से ही मुझसे खुन्नस रखते हैं. 2 जनवरी को हुए श्री प्रमोद के व्यवहार से मैं स्तब्ध रह गया क्योंकि आज तक मैंने अपने जीवन में किसी भी मीडिया कर्मी द्वारा इस तरह से वसूली करना नही देखा था. महोदय, श्री प्रमोद कुमार पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर रहे हैं. जी न्यूज के नाम पर वसूली का गैंग चला रहे हैं. मेरे खिलाफ मनगढंत कहानी और तथ्यों के आधार पर झूठे मुकदमे मेरे राजनीति विरोधियों से मिलकर लिखवाने की साजिश रच रहे हैं. मैने प्रमोद जी और उनके साथियों द्वारा मांगे रुपए नही दिए हैं तो उन्होने दिनाक 3 जनवरी और आज 4 जनवरी को मुझे लगातार कॉल किए हैं, जिनका स्क्रीन शॉट सलंग्न है.

आपसे अनुरोध है कि जी न्यूज के नाम को बदनाम कर रहे और झूठे मुकदमे लिखवाने और धमकी देकर रूपए वसूलने जैसे कृत्यों में शामिल श्री प्रमोद कुमार के खिलाफ स्वंय के स्तर से कार्यवाही करने की कृपा करें.

प्रार्थी
जियाउर्रहमान एड
पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस- शिकारपुर विधानसभा
पत्राचार- जेल रोड तिराहा, तस्वीर महल, अलीगढ
9454391714

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1743104745714409866?t=2y0Dtb_VT1mpQdrYJuka0A&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन