Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये तीन महिला पत्रकार.. जिनकी हरकत ने सुर्खियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया!

BBC एंकर मरियम मोशिरी उस वक़्त सुर्खियों में आ गईं ज़ब एक लाइव रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरे पर अपनी बीच की उंगली दिखा दी. पलक झपकते ही एंकर को एहसास हुआ कि कैमरा तो चालू है. दर्शकों ने उन्हें खूब ट्रॉल किया था. यहां तक की उन्हें अनप्रोफेशनल तक कहा गया था.

इंटरनेट पर यह वीडियो इस कदर वायरल हुआ की मोशिरी को दूसरे ही दिन दर्शकों से माफ़ी मांगनी पड़ी थी. उन्होंने कहा, ‘उलटी गिनती के दौरान मैं क्रू के साथ थोड़ा मजाक कर रही थी. बहुत खेद है कि यह प्रसारित हो गया.’ यह घटना 16 दिसंबर 2023 की है.


मुख्यमंत्री साहेब पहले महिला एंकर सोमा चक्रवर्ती के करीब गए और सीधा कंधे पर हाथ रख मित्रवत हो गए. मित्रवत मुख्यमंत्री को लेकर महिला पत्रकार को कोई दिक्कत नहीं हुई.. काहे सीएम लोग कभी कभी तो किसी पर हाथ धरते हैं.. तभी तो महिला एंकर ने दो बार, ‘थैंक्यू… थैंक्यू’ कहा था.

बहरहाल, इस घटना ने CM नितीश की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. कांड के बाद बिहार की भाजपा महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. मोर्चा खोलने वाली महिला विधायकों में मुख्य नाम श्रेयसी सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम रही रेणू सिंह ने सीएम का इस्तीफा तक माँग लिया था. मामला 2023 की 22 दिसंबर का था.


सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया था. इस वीडियो को जिसने भी देखा हंसी नहीं रोक पाया.

दरअसल यह लड़का महिला पत्रकार और कैमरे के फ्रेम के सामने आ गया था. जिसके बाद महिला रिपोर्टर उसकी कनपटी पर थप्पड़ जड़कर पूछती है, ‘क्या मसला है?.’ घटना 11 जुलाई 2022 की और पत्रकार का नाम मायरा हाशमी बताया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन