Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में अपनी पारी को विराम देकर हिंदुस्तान पहुंचे सुहेल खान!

कानपुर अमर उजाला से सूचना है कि सुहेल खान ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. वे पिछले लगभग 16 साल से अमर उजाला में कार्यरत थे. कॉम्पैक्ट से लेकर माई सिटी तक उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

सुहेल ने हिंदुस्तान के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है.

सुहेल लिखते हैं, ‘अमर उजाला परिवार संग 16 वर्षों से ज़्यादा का सफर फिलहाल थम गया. ये मेरा वो मातृ संस्थान बना, जहां कानपुर में सितंबर 2007 में करियर की शुरुआत बतौर ट्रेनी रिपोर्टर की. रिपोर्टर, सीनियर रिपोर्टर और चीफ रिपोर्टर भी संस्थान के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से बना. जो कुछ सीखा, यहां के साथियों से सीखा. आज जब अमर उजाला में साथियों से विदा ले रहा था तो दिल में जो बेचैनी थी, उसे मैं शब्द नहीं दे सकता हूँ. तसल्ली इस बात की है कि सभी से मिल पाने की ख्वाहिश जब दिल करेगा, पूरी हो जाएगी. नई पारी कानपुर से ही शुरू हो रही है.

अमर उजाला टीम ने बुधवार शाम को फेयरवेल पार्टी दी. इसमें वरिष्ठ स्थानीय संपादक आदरणीय श्री अंकित शुक्ल सर ने शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद दिया. सर्वश्री पंकज प्रसून सर, संजय कटियार सर, कौशल किशोर सर, रजा शास्त्री सर, आदर्श त्रिपाठी सर समेत सभी मेरे साथियों ने शुभकामनाएं दीं. आप सभी का आभार.’

टीम के सभी साथियों ने मेरा भरपूर साथ दिया। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनके साथ करियर की शुरुआत की और मेरे हर सुख दुख में शरीक रहे। उन सभी के लिए मेरी दुआ है कि वे सपरिवार हमेशा खुश रहें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन