जौनपुर | भोजपुरी सिनेमा जगत के दर्जनों निर्माताओं, कलाकारों व फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने इंडियन मोशन प्रोडक्शन एसोसिएशन के तत्वाधान में जौनपुर पहुंचकर आर्या डिजिटल ग्रुप के मालिक पर धोखाधड़ी, व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
इस मामले को लेकर तमाम निर्माताओं ने पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है. इसके अलावा इन सभी ने अदालत का भी रुख किया है.
भोजपुरी निर्देशक सचिन यादव ने एक होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा- दुर्गेश सिंह निर्माताओं की फिल्मों को डबल रेट में खरीदने का लालच देकर पहले अपने जाल में फंसाता है, फिर एग्रीमेंट कर फिल्म का मैटेरियल, हार्डडिस्क वगैरा अपने कब्जे में लेता है. इसके बाद फिल्मों में कमी निकालकर फोन उठाना बंद कर देता है.
सचिन ने कहा कि, जालसाज दुर्गेश पचीस-पचास हजार रुपये देकर फिल्म की फाइल करप्ट होने, फिल्म आउट सिंक है या फिल्म का रिजोल्यूशन कम है इत्यादि आरोप लगाकर फिल्मों का पैसा हड़पने के साथ ही न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवा देता है.
फिल्म निर्माता व अभिनेत्री परी सिंघानिया ने कहा कि मेरी फिल्म माटी रंगी खून से को दुर्गेश ने 28 लाख रुपये में खरीदा लेकिन एक फूटी कौड़ी नहीं दी. उल्टा उसने मेरे ऊपर क्रिमिनल केस भी दर्ज करा दिया. इससे वह मानसिक अवसाद में हैं.
फिल्म निर्माता निर्देशक मनोज ओझा ने कहा कि हम सभी दुर्गेश जैसे धूर्त व बेईमान के खिलाफ न्याय न मिलने तक जंग जारी रखेंगे. जो निर्माताओं को पैसा दिए बगैर फिल्मों को विभिन्न सोशल साइट व ओटीटी पर रिलीज कर मोटी कमाई करता है. वह निर्माताओं का मानसिक शोषण करता है. दुर्गेश सिंह पहले भी धोखाधड़ी के केस में जेल जा चुका है लेकिन अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता-निर्देशक मनोज ओझा, सचिन यादव, परी सिंघानिया, मुकेश गुप्ता, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, राजेश सिंह, संग्राम सिंह, शिव गुप्ता समेत तमाम संख्या में निर्माता निर्देशक व भोजपुरी समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे.
इस मामले को लेकर पूरे जौनपुर में बवाल मचा है, देखें कवरेज….








महाठग दुर्गेश की ठगी से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…
आर्या डिजिटल वाले दुर्गेश सिंह की ठगी का शिकार फिल्म निर्माताओं ने CM योगी से मांगा न्याय
देखें प्रेस कांफ्रेस के वीडियो…
https://www.facebook.com/share/v/EnqNpbMu3UiWd7HV/?mibextid=xfxF2i
https://www.facebook.com/share/v/c76TacdHZVrmGESv/?mibextid=xfxF2i
https://www.facebook.com/share/v/JZeYrwq2aWp3WDrV/?mibextid=qi2Omg



