Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड में फरार आरोपी कौशल किशोर अरेस्ट, 50 हजार का था इनाम

मृतक पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी

उन्नाव — उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड के वांछित आरोपी कौशल किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह करीब चार साल से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण:

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर STF ने उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के शुक्लागंज कस्बे में मराला तिराहा से आज़ाद नगर जाने वाली रोड पर घेराबंदी की और 31 जुलाई की शाम 5:10 बजे कौशल को धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

19 जून 2020 को शुक्लागंज निवासी पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी चौराहे के पास हुई थी। इस हत्याकांड में अवस्थी फार्म के मालिक कन्हैया अवस्थी सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। शुभममणि की हत्या की वजह जमीन विवाद और आपसी रंजिश मानी जा रही है।

धाराएं जिनमें मुकदमा दर्ज है:

इस मामले में गंगाघाट थाने में धारा 147 (दंगा), 148 (हथियारों से लैस होकर दंगा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 302 (हत्या), 34 (साझा इरादा), 201 (सबूत मिटाना), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 7 सीएलए एक्ट (विस्फोटक अधिनियम से संबंधित अपराध) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में कबूला सच:

गिरफ्तारी के बाद STF की पूछताछ में कौशल किशोर मिश्रा ने माना कि कन्हैया अवस्थी और शुभममणि के बीच पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी पिछले चार वर्षों से कानपुर, फतेहपुर सहित कई जिलों में भेष बदलकर छिपा हुआ था।

एसटीएफ की बड़ी कामयाबी:

काफी समय से फरार चल रहे इस इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को STF की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गंगाघाट थाने को सौंप दिया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड के मेन आरोपी की सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार जमानत खारिज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन