Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ इंडिया से एंकर गौरव शर्मा का इस्तीफा, ज्वाइन करेंगे बड़ा नेटवर्क!

न्यूज इंडिया से एंकर गौरव किशोर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीती 17 अक्तूबर के दिन प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

गौरव किशोर शर्मा युवा एंकर हैं। इससे पहले जी न्यूज, न्यूज 24 जैसे बड़े चैनल में काम कर चुके हैं। न्यूज़ इंडिया में 9.30 का शो कर रहे थे। चैनल के लिए कई बड़े-बड़े साक्षात्कार कर चुके हैं। गौरव किशोर शर्मा की जोश टॉक पर संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरणादायक रही थी।

बता दें कि महाकुंभ कवरेज में ‘न्यूज़ इंडिया’ चैनल का हेलीकॉप्टर शॉट कार्यक्रम चर्चा में रहा था, इसके लिए चैनल प्रबंधन ने गौरव को सम्मानित भी किया था।

कहा जा रहा है कि न्यूज़ इंडिया को अलविदा कहने के बाद गौरव एक बड़े नेटवर्क में जा रहे हैं, उन्हें ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुका है। हालांकि वह कहां जा रहे हैं, अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों की माने तो वह आगामी एक नवंबर को नए संस्थान में ज्वाइन करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन