Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 5 पत्रकारों पर कार्रवाई से IPS लॉबीे में बढ़ सकती है तकरार

पांच दिन की रिमांड में खुलेंगे कई अहम राज, पल-पल के अपडेट पर अधिकारियों की नजर

तथ्यहीन, आधारहीन व बेबुनियादी खबर चलाने के आरोप में एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा 5 पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई से न केवल मीडिया में खलबली मची हुई है। वहीं एक आईपीएस लॉबी में भी इस कार्रवाई से भारी रोष है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए पत्रकार जिस आईपीएस लॉबी से ताल्लुक रखते है उस लॉबी से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों पर भी इस कार्रवाई की आंच आ सकती है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिलना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रिमांड मिलने के कई मायने लगाए जा रहे हैं।

तथाकथित चार पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद पांच दिन की कस्टडी रिमांड मिलने पर पुलिस पूरे मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस इन आरोपियों से पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग कर बनाई गई संपत्ति की जांच करेगी। साथ ही उसे शासन से अटैच करेगी। पुलिस रविवार को आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी।

चारों पत्रकार कस्टडी रिमांड पर कई राज खोल सकते हैं। पुलिस पूछताछ में ये चारों आरोपी पुलिस के सामने पर इस प्रकरण में शामिल कुछ लोगों का नाम भी उजागर कर सकते हैं। पुलिस की विशेष टीम इन चारों पत्रकारों से पूछताछ करेगी। कयास लगाए इस पूछताछ में दो आईपीएस लॉबी के पुलिसकर्मियों के कारनामों का भी खुलासा हो सकता है। यह कारनामे क्या होंगे, यह भविष्य की गर्त में है।

पत्रकारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई से लखनऊ हंगामा

तथाकथित पांच पत्रकारों पर गैंगस्टर की तहत की गई कार्रवाई पर लखनऊ में हडक़ंप मच गया है। पत्रकारों ने शनिवार शाम लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह की बैठक में इस मुद्दे को उठाया है। पत्रकारों ने एसएसपी वैभव कृष्ण और डीएम बीएन सिंह द्वारा पांच पत्रकारों पर गैंगस्टर लगाने को गलत बताया है। पत्रकारों ने प्रमुख सचिव गृह से उच्च स्तरीय समिति बनाकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

बुद्धिजीवियों ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध

नोएडा एसएसपी और डीएम द्वारा तथाकथित पत्रकारों पर की गई कार्रवाई को कई बुद्धिजीवियों ने गलत बताया। बुद्धिजीवियों न इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई बुद्धिजीवियों ने इसे पुलिस का बर्बर चेहरा करार दिया है। एक बुद्धिजीवि ने लिखा कि यह नोएडा पुलिस द्वारा किया गया, बौद्धिक एनकाउंटर है।

नवोदय टाइम्स के लिए जुनेद अख्तर की रिपोर्ट.

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इस वीडियो को भी देखें….

Noida Police ka paagalpan

संबंधित खबरें….

SSP वैभव कृष्णा और नोएडा पुलिस की जालसाजी FIR के पहले पैराग्राफ से ही समझ में आ जाती है!

क्या न्यूज पोर्टल की पत्रकारिता गैंगेस्टर एक्ट का अपराध है?

खबर छापने के जुर्म में नोएडा पुलिस ने 4 पत्रकारों को अरेस्ट कर ठोंका गैंगस्टर, 5वां फरार (पढ़ें FIR और प्रेस रिलीज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन