Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अतुल अग्रवाल को रामदेव का विज्ञापन तो न मिला, उगाही की एफआईआर जरूर हो गई!

एंकर के दुर्दिन!

अतुल अग्रवाल हिंदी टीवी मीडिया का ऐसा शख्स है जो हमेशा हिट विकेट होता है. उसका दुश्मन कोई दूसरा नहीं बल्कि वो खुद है. जहां भी उसने नौकरी की, कुछ न कुछ ऐसा कांड किया कि उसे अपनी ही करनी के कारण निकाला गया. अब जबकि वो खुद का चैनल संचालित कर रहा है, यहां भी कुछ ऐसे कांड कर गया है कि उसका आगे का जीवन संकट से घिर चुका है.

लड़कीबाजी के कारण उसने लूट की कहानी गढ़ी जिसको नोएडा पुलिस ने गहराई से जांच कर फर्जी साबित कर दिया. नोएडा पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज कर चुकी है. लूट की घटना झूठ साबित होने के बाद अब एफआईआर में आरोपी अतुल अग्रवाल बना दिए जाएंगे, साजिश रचने, पुलिस से सहयोग न करने, बदनाम करने, परेशान करने आदि से संबंधित जो भी धाराएं होती होंगी, उसमें नपेंगे.

उधर, हरिद्वार से सूचना आ रही है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया है. बाबा रामदेव सबको विज्ञापन देता है. खूब देता है. पर अतुल अग्रवाल के चैनल हिंदी खबर को नहीं देता है. इससे नाराज अतुल अग्रवाल ने अपनी पूरी पत्रकारिता बाबा रामदेव पर उड़ेल दी. इस एजेंडाधारी तेजाबी पत्रकारिता से घबराए बाबा रामदेव ने अतुल अग्रवाल को सबक सिखाने के लिए कोर्ट में अप्लीकेशन देकर एफआईआर कराने के लिए अनुरोध किया. कोर्ट ने एफआईआर करने के लिए ओके किया तो आज हरिद्वार पुलिस ने एफआईआर दर्ज भी कर लिया है.

अतुल अग्रवाल पर विद्वेष फैलाने और ब्लैकमेल करने की धाराएं लगी हैं.

देखें एफआईआर में क्या कुछ कहा गया है…

इसके पहले कोर्ट ने पतंजलि की याचिका पर जो आर्डर दिया था, उसकी कॉपी देखें-

नोएडा और हरिद्वार के प्रकरणों को जानने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

अतुल अग्रवाल को डबल झटका, लूट की कहानी फर्जी, लड़कीबाजी का था प्रकरण, रामदेव ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के आदेश!

पत्रकार अतुल अग्रवाल का मामला एक्स्ट्रा मेरिटल अफ़ेयर से जुड़ा हुआ है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन