Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अतुल अग्रवाल को डबल झटका, लूट की कहानी फर्जी, लड़कीबाजी का था प्रकरण, रामदेव ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के आदेश!

आज का दिन एंकर अतुल अग्रवाल के लिए डबल झटका लेकर आया है. नोएडा लूट कांड की कहानी गढ़ने वाले अतुल अग्रवाल की सच्चाई का खुलासा नोएडा पुलिस ने कर दिया. मामला लड़कीबाजी का है. एक लड़की के साथ अतुल ओयो होटल में रुके थे. घर पर विवाद से बचने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी.

नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया जिससे समझ में आता है कि अतुल अग्रवाल लड़कीबाजी के आरोपों से बचने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ने का दुस्साहस कर बैठे. पुलिस ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर सुबूत व प्रेस विज्ञप्ति मीडिया के बीच जारी कर दिया.

देखें-

https://youtu.be/adBZ7sm8hOE

उधर, बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका देकर अतुल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था जिसे कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है. पतंजलि ने अतुल अग्रवाल पर ब्लैकमेलिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. नीचे पतंजलि की याचिका पर कोर्ट के आर्डर की कापी है जिसमें मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए कोर्ट ने सहमति दे दी है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. रमेश चन्द्र

    June 25, 2021 at 7:58 pm

    चित्रा त्रिपाठी आज तक की एंकर के पति है अतुल अग्रवाल । ऐसे लोग समाज पर कलंक हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन