Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

15 अगस्त के रूटीन चेकअप के लिए ‘द वायर’ के दफ़्तर में घुसी दिल्ली पुलिस, देखें तस्वीर

कृष्ण कांत-

द वायर के दफ्तर में एक पुलिस वाले अंकिल पहुंचे हैं. वे पूछ रहे हैं, ‘विनोद दुआ कौन हैं?’ ‘स्वरा भास्कर कौन हैं?’ ‘क्या मैं आपका रेंट एग्रीमेंट देख सकता हूं?’ ‘क्या मैं अरफा से बात कर सकता हूं.’

इन जनाब से जब पूछा गया कि वे यहां क्यों आए हैं तो उन्होंने बताया कि “15 अगस्त का रूटीन चेक अप है.”

मैं अपने जीवन में पहली बार सुन रहा हूं कि 15 अगस्त के पहले मीडिया संस्थानों के दफ्तर में पुलिस रूटीन चेकअप के लिए जाती है. न्यू इंडिया में कुछ भी मुमकिन है. हैरानी की बात है.

स्वरा भास्कर और विनोद दुआ के बारे में पूछना था तो गूगल कर लेते. पत्रकार सब घर से काम कर रहे हैं और पुलिस अंकल आफिस बॉय से पूछ रहे हैं कि विनोद दुआ कौन हैं?

दरअसल, भास्कर और भारत समाचार से बड़ा कांड द वायर ने किया है. लगता है पुलिस अंकल छापे से पहले वाली रेकी करने गए हैं. ये भी हो सकता है ये संदेश देने के लिए भेजा गया हो कि पेगासस प्रोजेक्ट सीरीज रोक दो वरना शूटर अंकल जल्दी ही आएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Deep Chand Yadav

    July 28, 2021 at 5:28 pm

    गोदी में नही बैठे तो कही और बैठना पड़ेगा, चाहे वायर में करंट हो या न हो, हुजूर में करंट पूरा 440 वोल्ट का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन