Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर के पत्रकार पर भी पैसे वसूली के आरोप, एफआईआर दर्ज

रायबरेली में सूरज यादव नामक पत्रकार ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से पैसे खा लिए. न नौकरी लगवाया और न पैसे लौटा रहा. पीड़ित युवक ने पुलिस कप्तान को कंप्लेन मेल कर दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है.

उधर इसी तरह के एक मामले में कानपुर में पुलिस ने आरोपी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है. कानपुर देहात में आकाशवाणी दूरदर्शन का पत्रकार देवेश सिंह सचान है. इस पर आरोप है कि इसने परसीमन बदलवाने के नाम पर पैसा लिया. जब परसीमन नहीं बदला तो पीड़ित ने पैसा मांगा. सचान ने नहीं लौटाया. ये पत्रकार देवेश सिंह सचान खुद को सीडीओ सौम्या पांडेय को बहुत खास बताता है.

देखें पत्रकार देवेश सिंह सचान के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी में दर्ज विवरण…

उपरोक्त आरोपों पर देवेश की तरफ़ से भेजा गया पक्ष पढ़िए-

कानपुर देहात जिले में दूरदर्शन के पत्रकार देवेश सिंह को दूरदर्शन से हटाने के लिए रची जाने साजिशें… पत्रकार ने ही साजिश रचकर देवेश सिंह पर लिखाया फर्जी मुकदमा…

कानपुर देहात जिले के दूरदर्शन की ओर से तैनात किए गए देवेश सिंह के बढ़ते ग्राफ को देखकर कुछ उगाही करने वाले पत्रकारों ने देवेश सिंह के खिलाफ षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिशें रचने लगे। यही नहीं थाना कोतवाली पुलिस से मिलकर देवेश सिंह पर एक फर्जी मुकदमा भी दिखा दिया। जब फर्जी मुकदमे की बात देवेश सिंह को पता चली तो देवेश सिंह ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और मामले की सही जांच कराने के लिए आग्रह किया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच प्रचलित है और जांच पूर्ण होने के बाद ही सही और गलत का निर्णय होगा।

देवेश सिंह का कहना है कि मुझे दूरदर्शन से हटाने के लिए एवं मेरी बढ़ती सामाजिक प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए मेरे खिलाफ कुछ पत्रकार साथी षड्यंत्र रच कर मुझे फसाने का प्रयास कर रहे हैं और मुझपर षडयंत्र के तहत एक फर्जी मुकदमा लिखवाया गया है जो पूर्णतया झूठा और फर्जी है। जांच के बाद मामले में सही और गलत की बात साफ हो जाएगी। अगर पुलिस से न्याय नही मिला तो हम कोर्ट का सहारा लेंगे।

देवेश सिंह
संवाददाता दूरदर्शन
कानपुर देहात


इसे भी पढ़ें-

रायबरेली के इस पत्रकार ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे हड़पे, सुनें आडियो

नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने वाला पत्रकार सूरज पीड़ितों द्वारा पैसे वापस मांगने पर कैसे हड़काता है, पढ़ें ये चैट


रायबरेली के पत्रकार सूरज यादव की वसूली के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस को कंप्लेन मेल किया है, देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन