Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आजतक की संवाददाता मृदुलिका झा को हिंदी कटेगरी में मिला RNG अवार्ड

संजय श्रीवास्तव-

मेरी सहयोगी रहीं पत्रकार मृदुलिका झा की शानदार और प्रवाहपूर्ण भाषा का मैं हमेशा कायल रहा हूं. कह सकता हूं कि मौजूदा हिंदी पत्रकारिता में उनकी जैसी शानदार भाषा और खबरों को सूंघने के साथ गठन की कारीगरी कम के ही पास होगी.

अच्छे पत्रकारों के साथ मौजूदा समय में दिक्कत ये है कि या तो वो हाशिए पर फेंके जा चुके हैं या फिर बगैर मार्केटिंग और चापलूसी के चुपचाप अपना काम करते हैं तो उनको वो क्रेडिट नहीं मिल पाता, जिसके वो हकदार हैं.

अब मृदुलिका को पत्रकारिता का रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स मिला है. बधाई मृदुलिका.

एक जमाने में उन्होंने न्यूज18 हिंदी डिजिटल के लिए ह्यूमन स्टोरीज की सीरीज करके अपनी खास पहचान बनाई थी. फिर इसके बाद कई संस्थानों से जुड़ीं. अब आजतक के लिए काम कर रही हैं.

बंगाल से लेकर पंजाब तक उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण, खोजी पत्रकारिता और दूसरे पहलुओं से जुडी़ ऐसी स्टोरीज की हैं, जो पत्रकारिता में भरोसा पैदा करती हैं. वह बेचैन रहती हैं, रहना भी चाहिए. क्योंकि यही उनकी ताकत भी है.

अवार्ड विजोताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन