Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘आजतक’ ने अरनब को मोदी का चमचा बताने वाले ट्वीट के लिए मांगी माफी

पीएम नरेंद्र मोदी के अंग्रेजी चैनल टाइम्‍स नाऊ को दिए इंटरव्यू का मजाक उड़ाती एक फोटो, जिसमें लिखा अरनब को मोदी का चमचा बताया गया है, को आजतक चैनल की तरफ से ट्वीट किए जाने के बाद से बवाल बच गया. यह फोटो न्‍यूज चैनल ‘आज तक’ के टि्वटर हैंडल से शेयर हुआ. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ‘आज तक’ को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा. बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि उनके चैनल को इंटरव्यू का मौका न मिलने की वजह से वे यह अनाप शनाप बिलो द बेल्ट ट्वीट कर रहे हैं.

आज तक के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंटर से मंगलवार को एक फोटो शेयर हुई. इस तस्‍वीर का कैप्‍शन है, ‘Ahem Ahem! Yuki ye maine nahi bola:)’ इसमें ऊपर के फ्रेम में अरनब गोस्‍वामी और पीएम नरेंद्र मोदी आमने-सामने नजर आते हैं. नीचे के फ्रेम में मोदी इंडिया टुडे के एंकर करन थापर के साथ दिखते हैं. अरनब और मोदी वाली तस्‍वीर में लिखा है, ‘जब एक चमचा इंटरव्यू लेता है।’ वहीं, थापर वाली तस्‍वीर में लिखा है, ‘जब एक जर्नलिस्‍ट इंटरव्यू लेता है.’

दरअसल, दूसरे फ्रेम की तस्‍वीर मोदी के एक पुराने इंटरव्यू की है, जो थापर ने लिया था. इस इंटरव्यू को मोदी बीच में छोड़कर चले गए थे. इसमें थापर ने गुजरात दंगों से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे. मोदी इंटरव्यू के दौरान पानी पीते नजर आए थे. मोदी विरोधियों का कहना है कि वे थापर के सवालों से असहज हो गए और बाद में इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया. 

बाद में आजतक ने अपनी सफाई में कहा कि यह फोटो किसी के पर्सनल अकाउंट से ट्वीट की जानी थी, लेकिन वो गलती से ‘आज तक’ के अकाउंट से शेयर हो गया, लेकिन इस गलती के लिए बार बार माफी और अब यह ट्वीट डिलीट किया जा रहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन