सोशल मीडिया पर वायरल हुए अभिनव पांडे के एक वीडियो क्लिप ने नई बहस छेड़ दी है। कहा जा रहा है कि अभिनव ने जानबूझकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए वीडियो बनवाया और वायरल कराया। तो क्या अब वायरल होने के लिए इतना गिरा जाएगा। खासकर वो लोग जो खुद को गंभीर पत्रकारिता की मोमबत्ती मानते हों…?
अभिनव ने भले ही माफी मांगी हो लेकिन लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या माफी के बाद वो शब्द डिलीट हो जाएंगे जो पांडे के मुँह से निकल गए? नीचे पढ़ें
अश्विनी सोनी-
इसको मैं बहुत पहले से भांप गया था। इसीलिए मैंने कहा था लल्लनटॉप को बर्बाद करने में इसका सबसे बड़ा हाथ था।
जो जो गालियाँ दी है इसने महिला एंकराओं को वो सुनी नहीं जा रही।
महिला सम्मान के ठेकेदार कहाँ दबे है अब? शक है कि वीडियो भी लीक दल्लनचोर वालों ने करवाया है।
नीरज कनोजिया-
माफ़ी मांग रहा है। कह रहा है शब्द गलत थे मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वह शब्द सार्वजनिक जीवन में नहीं उपयोग करना चाहिए,मै भी नहीं करता।
मैं व्यक्ति विशेष पर नहीं बोला, मैं एक व्यवस्था पर बोला। मैं एक उदाहरण दे रहा था। उन दोनों एंकर से मेरा कोई झगड़ा व्यक्तिगत नहीं है।
चित्रा जी से तो मेरे बड़े अच्छे संबंध हैं। 30-31 साल का लड़का हूं, कोई साधु नहीं हूं, माफी चाहता हूं।
सौरभ यादव-
अभिनव पांडे के वायरल वीडियो को देखकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ बल्कि रवीश कुमार की कही एक बात याद आ गई…रवीश ने बार कहा था कि उन्होंने बहुत तपस्या से जिंदगी जी है और एक पत्रकार एक डॉक्टर की तरह पहले 5-6 साल पढ़ाई करता है फिर 8-10 साल प्रैक्टिस करता है तब जाकर सही मायने में डॉक्टर बन पाता है…उसी तरह एक पत्रकारिता में जब कोई फील्ड पर 8-10 साल रिपोर्टिंग करे तब जाकर एक पत्रकार बन पाता है।
लेकिन ये जल्दबाजी का दौर यहां कोई भी माइक पकड़कर पत्रकार बन जाता है। लेकिन सच में पत्रकारिता एक तपस्या है जिसे आपको अपनी जिंदगी के हर पहलू में उतारना पड़ता है। इसीलिए आजकल के वायरल पत्रकार रवीश को आदर्श नहीं मानते अपनी बातों में उनका जिक्र नहीं करते बल्कि उनके साथी पत्रकार भी उनका ज्यादा जिक्र नहीं करते क्योंकि उनकी तरह पत्रकारिता को जीना मुश्किल है।
बाकि आज अभिनव के इस वायरल वीडियो से एक शख्स जरूर खुश हो रहा होगा जो खुद कई बार अपनी खराब भाषा और सोच को लेकर वायरल हो चुका है।
खैर वायरल होने का दौर है तो अभिनव को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है आज बिहार का दिन है उनका कहा बहुत पीछे चला जाएगा लेकिन उनके साथ हमेशा रहेगा…
Related News…
अपने गाली वाले वायरल वीडियो पर अभिनव पांडे ने माफ़ी माँगी!


