Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अपने गाली वाले वायरल वीडियो पर अभिनव पांडे ने माफ़ी माँगी!

सोशल मीडिया पर अभिनव पांडेय का वीडियो जंगल में आग की चिंगारी की तरह लपटें फेंक रहा है। वीडियो अनजाने में या जानबूझकर वायरल हुआ हो यह तो अभिनव ही जाने, वैसे यह है बहुत कंटेंटदार। जिसे देखो वीडियो शेयर कर गोदी मीडिया के जख्म पर नमक रगड़ता सा दिखाई पड़ रहा है… नई खबर ये है कि अभिनव ने माफ़ी माँगी है… देखें माफ़ी वाला वीडियो-

https://x.com/_kumbhkaran/status/1989214113193685275?s=46


अभिनव पाण्डेय जी मीडिया को बारीकी से समझ चुके हैं..और उन्हें पता है कि इस फील्ड की पहली डिमांड ही ट्रेंड पर बने रहना है..बिहार चुनाव से ठीक पहले अचानक न्यूज़ पिंच शुरू किया औऱ फटाक से बेहद संवेदनशील ‘मुसहर’ वाली डाक्यूमेंट्री तैयार की और बिहार में चर्चा में आ गए..
एग्जिट पोल भी ऐसे दिए कि लोग चर्चा करें..कल शाम हम और मित्र आलोक भी चर्चा कर रहे थे..
फिर धीरे से अपना ही एक गाली वाला वीडियो वायरल करवा दिया ताकि फ्रेम में बने रहें..अभिनव जी को पता है कि देश की वर्तमान जनता को संवाद नहीं बल्कि विवाद ज्यादा पसंद है..इसलिए मसाला देते रहो..पैसा बनता रहे..आज कल तो वैसे भी विवादों में बने रहना भी नाम कमाना माना जा रहा है..उस वीडियो के बाद एक माफीनामा वाला वीडियो भी हाजिर कर दिया..!

-अतुल तिवारी आक्रोश


मो. जाहिद-

इलाहाबादी अभिनव पांडे ने ओयो मैडम की सही नानवेज सुताई की। मीडिया शब्दों को ऐसे इस्तेमाल करती है कि उसका असर भाजपा के वोटर्स के दिमाग़ में पड़े… प्रोवोक हो जाए…

उदाहरण के तौर पर “सीमांचल” का जब भी ज़िक्र होगा उसे “मुस्लिम बहुल” बताया जाएगा या वहां मुसलमानों का प्रतिशत बताया जाएगा…

जबकि 95% हिंदू आबादी वाले पूरे भारत के शेष क्षेत्रों को कभी भी “हिन्दू बहुल” नहीं कहेगा।

अभिनव पांडे की नानवेज सुताई का वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन