Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (28): अडानी या अदाणी?

Gautam Adani और Adani Group के बारे में ख़बरें रोज़ आती ही रहती हैं। कल भी दो ख़बरें आईं। एक यह कि Gautam Adani फिर से दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए। दूसरी यह कि अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (US SEC) ने Gautam Adani और Adani Group के नाम जो समन भेजे थे, छह महीने बीतने के बाद भी भारत सरकार ने ये समन उनको सर्व नहीं किए हैं।

ऊपर के पैरे में मैंने Gautam Adani और Adani ग्रूप के नाम रोमन में लिखे हैं क्योंकि मैं समझ नहीं पा रहा कि Adani को हिंदी में कैसे लिखा जाए! हिंदी की वेबसाइटें यह नाम चार तरह से लिख रही हैं – अदानी

(CNBC), अडानी (हिंदुस्तान, ABP News, MSN, नवभारत टाइम्स), अदाणी (हिंदुस्तान, जागरण, NDTV हिंदी) और अडाणी (इंडिया टीवी, ETV Bharat, दैनिक भास्कर, जागरण, News 24)।

अब इनमें से कौनसा सही है?

अचानक मुझे ख़्याल आया, घर के मालिक का नाम पूछना हो तो उसके मीडिया हाउस से पूछना चाहिए। सो मैंने NDTV हिंदी खोलकर देखा कि वहाँ इसे कैसे लिखा जा रहा है। NDTV हिंदी में इसे अदाणी लिखा जा रहा है।

तसल्ली करने के लिए मैंने गुजराती वेबसाइटों पर भी क्रॉसचेक किया। देखा, दिव्य भास्कर, ज़ी न्यूज़, गुजरात फ़र्स्ट, TV9 गुजराती, सबमें અદાણી (अदाणी) ही लिखा जा रहा है।

यानी सही है अदाणी।

अचानक मेरे दिमाग़ में आया कि अगर ADANI का गुजराती उच्चारण अदाणी है तो AMBANI का क्या है? आख़िर वे भी तो गुजराती है। मैंने पाया कि गुजराती वेबसाइटों पर અદાણી (अदाणी) की तरह ही AMBANI को भी અંબાણી (अंबाणी) लिखा जा रहा है।

यानी दोनों गुजराती धनकुबेरों के सरनेम की आख़िरी ध्वनि ‘ण’ है, ‘न’ नहीं है।

लेकिन हिंदी में कोई भी वेबसाइट अंबाणी नहीं लिख रही। ख़ुद उनकी मिल्कियत वाले मीडिया संस्थान भी अंबानी ही लिख रहे हैं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (27) : संसद की समिति ‘सिलेक्ट’ कमिटी है या ‘सेलेक्ट’ कमिटी?

अदाणी मसले का ताजा मामला यहां पढ़ें…

अडानी को 6 माह बाद भी सम्मन तामील न कराने की अमेरिकी कोर्ट में शिकायत, मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव!

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. कौशलेंद्र

    September 5, 2025 at 11:09 pm

    नाम किसी का क्या हो ये तो वही तय करेगा कि उसका नाम क्या लिखा जाए, हम आप कौन होते हैं ये तय करने वाले, सीधे Adani group की वेबसाइट खोल लीजिए, वहां तो अदाणी ही मिला ना, बाकी हर मीडिया संस्थान में कुछ चू*ए तो होते ही हैं, यही हिंदी की मां बहन कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन