Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार आदर्श को ‘साहित्य मंडल’ नाथद्वारा ने दी ‘संपादक रत्न’ मानद उपाधि!

Man in traditional ceremonial attire with a red jeweled turban and orange scarf, standing before a colorful backdrop.

आगराः नाथद्वारा (राजस्थान) के साहित्य मंडल ने हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया। इसमें दैनिक जागरण, आगरा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उप संपादक आदर्श नंदन गुप्ता को “संपादक रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया।

नाथद्वारा के श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में देशभर के साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों का समागम था। वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्ता को ‘संपादक रत्न’ की मानद उपाधि प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि आदर्श नंदन गुप्ता ने नौ वर्ष अमर उजाला, आगरा में और 20 साल सात महीने दैनिक जागरण में पत्रकारिता की। दैनिक जागरण से वरिष्ठ उप संपादक पद से सेवानिवृत्त हैं। करीब तीन दर्जन से अधिक पत्र, पत्रिकाओं, स्मारिका, अभिनंदन ग्रंथ, स्मृति ग्रंथों का संपादन किया है। इसके अलावा 20 वर्ष से जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका का, 6 वर्ष से श्री कृष्ण कमेटी की वार्षिक पत्रिका का, 3 वर्ष से श्री रामलीला कमेटी की वार्षिक पत्रिका का संपादन कर रहे हैं। आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। नवी पुस्तक आगरा के मंदिरों पर बहुत जल्दी प्रकाशित होने वाली हैं।

वरिष्ठ पत्रकार मधुकर चतुर्वेदी को ‘पत्रकार प्रवर संपादक’ सम्मान दिया गया। दोनों को उपाधि पत्र, श्रीनाथजी की छवि, श्रीनाथजी का प्रसाद, मेवाड़ी पगड़ी, शॉल, उत्तरीय, श्रीफल, माला, पेन आदि से सम्मानित किया गया। सम्मानितजनों का गद्यात्मक एवं पद्यात्मक परिचय भरतपुर के कवि हरिओम हरि व नरेंद्र निर्मल ने किया। साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्री श्याम देवपुरा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि चण्डीगढ़ से पधारे हिंदी के विद्वान लेखक एवं आलोचक डॉ अमर सिंह बधान, भरतपुर से आए पं.ब्रजेश कौशिक ने साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि दिल्ली से आए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राहुल थे। उत्तर प्रदेश सरकार की पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश’ के संपादक डॉ दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार कथाकार एवं आलोचक श्री गोपाल कृष्ण हांडा एवं एम एल चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन