Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा के इन पत्रकारों का वीडियो वायरल!

आगरा: आगरा की एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के कुछ पत्रकारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पत्रकार दैनिक जागरण का स्टिकर लगे बाइक से जाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों पत्रकार सड़क किनारे किन्हीं लोगों से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति पत्रकारों से कैमरा बंद करने की गुहार लगा रहा है।

यह घटना आगरा के NH 2 पर हुई बताई जा रही है। वीडियो ख़ुद देखिए और ध्यान से बातचीत सुनिए.. उसके बाद नीचे पत्रकारों की तरफ से भेजा गया पक्ष भी है।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1822223310551163272?t=NlMrFxvXUCPVAsX69jQUBA&s=08

प्रकरण में वायरल हो रहे पत्रकारों का भी पक्ष आ गया है, पढ़ें..

अवैध डग्गेमार वाहन चालको की गुंडागर्दी चरम पर है, यमुना एक्सप्रेस वे कट पर। यहां अधिकारी भी नमस्तक हो जाते हैं क्योंकि उन्हें सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है। मीडिया वालों द्वारा उस दिन बड़ी कार्यवाही कराई गई थी। उसी से बौखलाए अवैध डग्गेमार वाहन चालको ने मीडिया वालों को रोक लिया।

मीडिया वाले एक बर्थ डे पार्टी से वापस लौट रहे थे। वहां पर पानी की बोतल लेने के लिए ये लोग रुक गये। तभी वाहन चालको ने गलत वीडियो बना कर वायरल किया। यह घटना 02 महीने पुरानी है। कुछ लोग बदनाम करने की नीयत से वीडियो वायरल कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन