Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ऐसी-तैसी वाले बयान के बाद OBC समाज ने रामदेव को दिखाई औकात!

मनीष दुबे-

बाबा रामदेव के कई रूप हैं. हालांकि उनका गोत्र कल सामने आया. 30 सेकंड के वायरल हुए एक वीडियो में रामदेव कटोरे की आग में आहूति देकर अग्निहोत्री बन गये थे. जाति से यादव रामदेव ने OBC समुदाय को लेकर आपत्तिजन टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि, ‘मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं, OBC वाले अपनी ऐसी-तैसी कराएं.’

इस वायरल हुए वीडियो के बाद रामदेव से जब कुछ पत्रकारों ने OBC वाले बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो रामदेव तुरत पलट गये. बाबा ने ओबीसी को ओवैसी से जोड़कर कहा, ‘ओवैसी..ओवैसी.. वो तो हैई उल्टे दिमाग का, ओवैसी के पूर्वजों का हमेशा से देशद्रोही सोच रहा है. OBC के लिए हमने कोई बयान नहीं दिया.’ 28 सेकंड का ये वीडियो भी वायरल है.

हालांकि इस लीपापोती के बीच बड़ी देर हो चुकी थी. रामदेव की लंका लगी पड़ी है. उनके सामने आए दोनों वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के खिलाफ मामले ने तूल पकड़ लिया है. पतंजली का बॉयकॉट किया जा रहा है तो वहीं OBC समाज ने रामदेव के खिलाफ माफी मांगने का ट्रेंड चलाया है. कुल मिलाकर OBC समाज ने रामदेव को औकात दिखा दी है.

यह कोई पहला मामला नहीं है जब रामदेव की जुबान फिसली हो. 15 फरवरी 2023 को बाड़मेर में रामदेव ने कहा था, ‘5 बार नमाज पढ़ो और फिर जो पाप करना है करो. चाहे हिंदुओं की छोरियों को उठाओ, चाहे जिहाद के नाम पर आतंकी बनकर जो मन आए वो करो.’

25 नवंबर 2022 को ठाणे में रामदेव ने महिलाओं के खिलाफ दिए बयान में कहा था कि, ‘महिलाएं साड़ी पहनकर अच्छी लगता हैं, सलवार कमीज पहनकर अच्छी लगती हैं. मेरी नजर में कुछ न पहने तो बी अच्छी लगती हैं.’ इस दौरान मंच पर देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और मौजूदा सीएम एकनाथ शिन्दे मौजूद थे.

श्याम मीरा सिंह-
बाबा रामदेव ने कोरोनिल के नाम पर ही स्टंट नहीं किया बल्कि डेंगू की दवाई से लेकर डायबिटीज़ कैंसर तक के इलाज के फर्जी दावे किए। कैसे रामदेव ने भ्रामक विज्ञापनों के दम पर भारत के निर्दोष लोगों को मूर्ख बनाया? पतंजलि और रामदेव की पूरी हक़ीक़त देखिए. वीडियो श्याम के एक्स हैंडल पर जाकर देखा जा सकता है.

मोहम्मद जुबेर-
व्यवसायी yogrishiramdev ओबीसी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं और उनका वीडियो वायरल होने के बाद और जब लोगों ने उनके पतंजलि उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया, तो उन्होंने यह कहकर बचने की कोशिश की कि उन्होंने asadowaisi के खिलाफ बात की थी, न कि ओबीसी के खिलाफ. क्योंकि वह जानते हैं कि लोगों को ओवेसी को गाली देने से कोई आपत्ति नहीं है, न कि ओबीसी को.

कन्हैया कुमार-
भाँग के नशे मे रामदेव ने खुद को ब्रह्मण बताया और कहा OBC की ऐसी की तैसी. नशा टूटा तो कह रहा है OBC नहीं ओवैसी. कितना आसान है न एक मुसलमान के पीछे छुप कर अपने गुनाह छुपाना.

नरगिस बानो-
बेशर्मी की हद पार करता हुआ एक व्यापारी जिसे लोग बाबा रामदेव के नाम से जानते है, बाबा रामदेव कह रहे है हमने OBC समाज पर कोई बयान नही दिया, हमने ओवैसी कहा था.

कृष्ण संजीत जाटव-
मुझे तो पहले ही पता था, ये One Eye Man Ramdev OBC समाज से नही हो सकता, क्योंकि OBC समाज कभी भी मैदान से डरकर सलवार पहनकर नहीं भागता.

दिविषा फौजदार-
इस काने बाबा ने स्वदेशी के नाम पर इतना लोगो को पागल बनाया है कि हर बकवास चीज़ बेच डाली, आज ये बाबाजी ब्राह्मण होने का दम भर रहा है, साथ में ओबीसी वाले अपनी ऐस तैसी कराए शायद सही था तेरा रामलीला मैदान में सूट सलवार पहनकर चुपचाप निकलना. अब फिर मौका न ला दे ये.

विक्की यादव-
OBC वाले करवाएं अपनी ऐसी तैसी मैं तो ब्राह्मण हूं. क्योंकि OBC वो समाज है, जिसको जितनी गालियां दोगे, दूसरे को उतना ही महान समझेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन