Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाबी अखबार ‘अजीत’ के मैनेजिंग एडिटर पर मुकदमा, विपक्ष का जोरदार विरोध

पंजाबी अखबार ‘अजीत समाचार’ के मैनेजिंग एडिटर डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है. मामला जालंधर स्थित करतारपुर में जंग-ए-आजादी स्मारक के फंड के गबन का है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को चीफ एडिटर समेत 26 लोगों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज किया था. प्रकरण में विजिलेंस ने एक निजि व्यक्ति सहित 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है. विजिलेंस का आरोप है कि स्मारक निर्माण में सरकारी रुपयों में करोड़ों का बंदरबांट हुआ है. इससे राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

इस मामले को लेकर दूसरी तरफ, पंजाब बीजेपी, कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल ने डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ दर्ज FIR पर कड़ी आपत्ति जताई है. सभी विपक्षी दलों ने मान सरकार के इस कदम को प्रेस की आजादी का गला घोंटने जैसा बताया है.

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, अखबार ईमानदारी से फ्री एंड फेयर रिपोर्टिंग करता है. सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि इंडी गठबंधन में शामिल लोग भी संपादक पर मुकदमे की कार्यवाही का खंडन कर रहे हैं.

प्रकरण पर शिरोमणी अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि, भगवंत मान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबा रहे हैं. क्योंकि उन्होंने अजीत समाचार पत्र समूह के प्रमुख और सम्मानित व्यक्तित्व डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. यह पंजाब के सीएम द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है. बता दें कि संपादक पर एफआईआर के विरोध में जालंधर में जल्द ही एक विरोध मार्च निकाले जाने की बात कही जा रही है.

रिलेटेड ख़बर…

प्रमुख पंजाबी अखबार ‘अजीत’ के संपादक डॉ हमदर्द सरकार के निशाने पर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन