Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दाऊद से भी बड़ा मगरमच्छ है मठाधीश अखिलेश दुबे, हत्या के प्रयास का नया मुकदमा, भाई व बेटी भी लपेटे में, सोच से परे किए कब्जे

कानपुर: पुलिस और एसआईटी (Kanpur Police & SIT) जांच की जद में आए कानपुर नगर के चर्चित वकील और एबीसी न्यूज़ चैनल का मालिक अखिलेश दुबे ने आदमी की सोच से परे जमीनों पर कब्जा कर रखा था। और तो और काले कोट तथा मीडिया की आड़ में छुपे शातिर ने वक्फ़ की जमीनों पर कब्जा करके गेस्ट हाउस बनवा दिया था। कहां पता है? ग्रीन पार्क स्टेडियम के ठीक सामने। इसी इमारत में केनरी लंदन का शोरूम भी चल रहा था, किराए पर।

अब जैसे-जैसे कानून के इस खिलाड़ी का रहस्योदघाटन हो रहा है वैसे वैसे कानपुर (Kanpur) की पब्लिक दाँतों तले उंगली दबाती नजर आ रही है। ताजा इनपुट ये है कि कुख्यात के भाई सर्वेश दुबे और बेटी सौम्या को भी पुलिस ने न सिर्फ लपेटा है बल्कि उनपर कल बुधवार को पहला मुकदमा भी दर्ज किया है। वहीं दुबे (Akhilesh Dubey) पर व्यक्तिगत मुकदमों की संख्या पांच हो गई है। और कुल मुकदमे सात जमा हो चुके हैं।

भड़ास ने कल एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसमें दुबे और एक अन्य अधिवक्ता की बातचीत का ऑडियो शामिल था। एक वीडियो भी था जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर से बातचीत हो रही है। गुर्जर ने अखिलेश को दाऊद से भी बड़ा मगरमच्छ कहा था। अमर उजाला ने आज यह रिपोर्ट प्रकाशित की है।

नीचे एक-एक कर पढ़ें….

खाकी के लिए दारू और लड़की का जुगाड़ करता था अखिलेश दुबे, IPS-PPS समेत 7 पुलिसवाले चिह्नित, सुनें ऑडियो/देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन