Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

परत दर परत खुल रहा अखिलेश दुबे के गुनाहों का जाल, फर्जी केस बनाने के लिए लड़की का इंतजाम करने वाला शातिर भी अरेस्ट!

कानपुर- चर्चित अधिवक्ता और एबीसी न्यूज़ चैनल के मालिक अखिलेश दुबे का दबदबा दरक रहा है। कभी इसके दरबार में शहर के तमाम मठाधीश और खाकीधारी हाजिरी लगाने को आतुर रहते थे लेकिन वक्त ने दुबे की लंका लगा दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर नगर निगम और विकास प्राधिकरण के आठ कलाकारों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। इसमें भी सवाल है कि जब नोटिस भेजने की तैयारी है और आरोपियों का खुलासा हो चुका है तो फिर उनका नाम क्यों छुपाया जा रहा है। इसी तरह दुबे के मददगार आईपीएस और पीपीएस अफसरों की भी नाम दबा लिए गये, क्यों?

इधर अखिलेश का वो साथी भी बरामद (गिरफ्तार) कर लिया गया है जो लोगों को दुष्कर्म के आरोपों में फंसाने के लिए लड़की का इंतजाम करता था। नाम है शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू। यह व्यक्ति 12 साल पहले दुबे के पास अपने केस के सिलसिले में सलाह लेने आता था। बाद में जो भी लकड़ी फंसी हो यह अखिलेश का विश्वासपात्र बन गया।

शिवराजपुर का रहने वाला शैलेंद्र केशवनगर में रहता था। लड़कियों का इंतजाम करने को लेकर इसका खुलासा हुआ और दुबे पकड़ा गया, उसके बाद यह रोज अपना ठिकाना बदलकर छुपता भागता फिर रहा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा।

पढ़ें अखबार में छपी यह कहानियां…

ये भी पढ़ें…

चैनल मालिक और वकील अखिलेश दुबे के मददगार बहुत बड़े IPS का पर्दाफाश, जो भी नाम लेगा मारा जाएगा, देखें – चश्मदीद का खुलासा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन