Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार और पशुपति शर्मा के बारे में सूचनाएं

नेटवर्क18 समूह में वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार को समूह के हाइपरलोकल डिजिटल प्लेटफार्म लोकल18 (हिंदी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभी तक लोकल18 की जिम्मेदारी संभाल रहे अविनाश दत्त को मैनेजमेंट द्वारा अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है.

बता दें कि आलोक कुमार की नेटवर्क 18 समूह के साथ यह दूसरी पारी है. उन्होंने 4 माह पूर्व ही न्यूज18 बतौर संपादक ज्वाइन किया है.

साल 2001 में आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद बतौर कॉपी राइटर करियर स्टार्ट करने वाले आलोक यूएनआई, बीबीसी, जी न्यूज, सहारा समय, नवभारत टाइम्स, टीवी9, लाइव इंडिया जैसे संस्थानों में कार्यरत रह चुके हैं.


दूसरी खबर वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा को लेकर है. उन्होंने इंडिया डेली न्यूज ज्वाइन किया है. शर्मा संस्थान में बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर कामकाज संभालेंगे.

बता दें कि पशुपति शर्मा इंडिया डेली में आने से पहले इंडिया न्यूज में आउटपुट हेड के तौर पर कार्यरत थे. यह दूसरी बार है जब शर्मा ने आईटीवी नेटवर्क से इस्तीफा दिया है. इससे पहले भी वह इस चैनल से इस्तीफा दे चुके हैं.

जेएनयू व माखनलाल चतुर्वेदी भोपाल से पढ़े पशुपति शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशक का अनुभव है. वह अब तक आजतक, दिल्ली आजतक, न्यूज24, इंडिया टीवी और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन