Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ऑल्ट न्यूज़ के पत्रकार जुबैर को तमिलनाडु सरकार ने इस पुरस्कार से नवाजा!

मिलनाडु सरकार ने ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को कोट्टई अमीर सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया है. 

यह पुरस्कार तमिलनाडु के किसी व्यक्ति को सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है. जुबैर ने मार्च 2023 में तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले का फर्जी वीडियो एक्सपोज किया था. इसके अलावा भी वे तमाम झूठी और फेक खबरों को एक्सपोज कर सच्चाई सामने लाते रहते हैं. 

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले जुबैर का काम फेक न्यूज़ के कारण होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होता है. जैसा तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों को लेकर देखने में मिला था.

जुबैर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रत्येक 26 जनवरी को दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत 25,000 रूपये नकद, एक पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन