Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपने अपमान से आहत एंकर रितु भंडारी ‘हिंदी खबर’ के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहीं!

TV news anchor seated in a studio wearing a purple suit, with a red lower-third banner showing white Hindi text.

नौकरी छोड़ने पर हिंदी खबर चैनल द्वारा मीडिया ट्रायल शुरू किए जाने से नाराज एंकर रितु भंडारी ने इस मुद्दे पर अभी अभी अपना पक्ष भड़ास को भेजा है। पढ़िए-

सर, मैं रितु भंडारी बोल रही हूं, जिसके बारे में अतुल अग्रवाल ने यह पोस्ट किया है।

मैंने बाकायदा अपना इस्तीफा दिया था। इसके बाद एचआर की तरफ से कॉल आया। एचआर, मैनेजमेंट और आउटपुट हेड सभी से मेरी बात हुई थी और मैंने स्पष्ट रूप से बता दिया था कि अब मैं वापस नहीं आऊंगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही आउटपुट हेड नेहा शर्मा और एचआर फैजान ने टीआरएफ के जरिए मुझसे कहा था कि मेरे भले के लिए मैं दूसरी नौकरी तलाशना शुरू कर दूं। इसके बाद अतुल अग्रवाल ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

करीब छह महीने पहले भी मैंने इन्हीं परिस्थितियों के कारण इस्तीफा दिया था, लेकिन तब अतुल अग्रवाल ने मुझे वापस बुला लिया था क्योंकि उन्हें मेरा कोई उपयुक्त विकल्प नहीं मिला था।

अब जब मुझे एक बेहतर अवसर मिला और मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी करके संस्थान छोड़ा, तो उसके बाद मेरे खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

मेरे पास इस पूरी बात के एक-एक सबूत मौजूद हैं। मुझे अपमानित किया जा रहा है, मेरा मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। मैं कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही हूँ। बिना मेरी सहमति लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर मुझे सार्वजनिक तौर पर जलील किया जा रहा है। इस अपमान के ख़िलाफ़ मैं कोर्ट में जाऊँगी। इस मुद्दे को यूँ ही नहीं छोड़ सकती।


पूरा प्रकरण समझने के लिए इसे पढ़ें-

महिला एंकर के इस्तीफे पर सोशल मीडिया ट्रायल, क्या ‘हिंदी खबर’ ने लांघ दी मर्यादा? https://www.bhadas4media.com/ritu-bhandari-hindi-khabar-media-trial/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन