Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बोलता हिंदुस्तान के बाद आर्टिकल19 इंडिया का FB पेज उड़ा… अगला नंबर?

बोलता हिंदुस्तान के बाद वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार के आर्टिकल19 इंडिया का फेसबुक पेज रेस्ट्रिक्ट होने की बात सामने आई है. हालांकि आर्टिकल19 का एफबी पेज फरवरी में ही बंद हुआ था लेकिन नवीन कुमार द्वारा इस बात की जानकारी अब साझा की गई है.

नवीन कुमार लिखते हैं, “27 Feb को Article19_India का फ़ेसबुक पेज रेस्ट्रिक्ट कर दिया गया।किसी ने इसपर कोई आवाज़ नहीं उठाई. हम ये लड़ाई अकेले लड़ रहे है।फिर भी हम कहते है कि Bolta Hindustan के यूट्यूब चैनल को बंद करना सीधे-सीधे अभिव्यक्ति का गला घोंटना है. इसका हर क़ीमत पर मुक़ाबला करना होगा. साथ आना होगा.”

वरिष्ठ पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम लिखते हैं, धीरे धीरे आज़ाद आवाज़ों पर ऐसे ही शिकंजा कसा जाएगा. Bolta Hindustan को यूट्यूब से हटाया जाना इसी बात का सबूत है. आज इन्हें बंद किया गया है, कल किसी और को बंद किया जाएगा. मोदी की सत्ता को सबसे बदहजमी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से ही है. बाक़ी तो ज़्यादातर चरण वंदना कर ही रहे हैं. मेरे फ़ेसबुक पेज को भी तीन महीने पहले रेस्ट्रिक्ट कर दिया गया है. अभी तो बहुत कुछ होना बाक़ी है.

Related News…

मोदी सरकार की नोटिस के बाद YouTube ने बंद किया ‘बोलता हिंदुस्तान’ का चैनल!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन