Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार की नोटिस के बाद YouTube ने बंद किया ‘बोलता हिंदुस्तान’ का चैनल!

बोलता हिंदुस्तान का यूट्यूब चैनल बंद कर दिया गया. यूट्यूब ने ये कदम केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजी गई नोटिस के बाद उठाया है.

यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह ने लिखा है कि, “जिन्हें लग रहा 2024 चुनाव ऐसे ही है, वे इसे पढ़ें. विपक्ष की आवाज उठाने वाले Bolta Hindustan मीडिया के पहले इन्स्टाग्राम पेज को उड़ाया गया. आज Youtube चैनल को उड़ा दिया गया. Youtube ने ये कार्रवाई मोदी सरकार के नोटिस के बाद की है. और कुछ नहीं बता रहे कि क्यों हटाया गया. यूट्यूब बोल रहा है- “सरकार के नोटिस के बाद आपका चैनल हटाया जा रहा है। ज़्यादा कुछ नहीं बता सकते ये सीक्रेट है.”

आप समझ रहे हैं? ये धीरे धीरे एक एक करके YouTube चैनल्स को भी ख़त्म कर रहे हैं। और आप मज़े लीजिए।”

प्रकाश के रे लिखते हैं, “यूट्यूब चैनल @BoltaHindustan को सरकार द्वारा बंद कराना निंदनीय है. पहले चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हटवाया जा चुका है. यह चैनल मेहनती युवा पत्रकारों द्वारा संचालित है. लगभग सारा मीडिया तो गोद में बैठा ही है, तमाम यूट्यूब चैनल भी पास हैं, तब ऐसी स्वतंत्र आवाज़ों से सरकार को क्यों घबराना!”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन