Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बीकानेर में दैनिक भास्कर के दो पत्रकारों को जान से मारने का प्रयास!

बिकानेर शहर के थाना सदर में दो पत्रकारों को जान से मारने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है. शुक्रवार की देर रात को यह घटना गवर्नमेंट प्रेस रोड के पास की बताई जा रही है. 

बताया जा रहा कि दैनिक भास्कर के पत्रकार अशोक सिंह राजपुरोहित और शैलेष अस्थाना देर रात ड्यूटी खत्म कर घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान प्रेस रोड पर एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

इस टक्कर से दोनों बाल-बाल बचे. लेकिन तभी लोडर वाले से एक्सीडेंट की बाबत कहने पर उसने सड़क पर गिरी बाइक को लोडर से कुचल दिया. इतना ही नहीं लोडर चालक ने दोनों पत्रकारों पर पथराव कर दिया. जान बचाने के लिए पत्रकार एक घर में घुसे तो लोडर चालक ने उस घर में पत्थर बरसाते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.  

तमाम देर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामें के बीच किसी तरह पत्रकारों ने पुलिस को कॉल किया. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोडर चालक भाग चुका था. पुलिस का कहना है कि आरोपी लोडर चालक को अरेस्ट कर लिया गया है आगे की कार्रवाई प्रचलित है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन