Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश दीक्षित एंड गिरोह पर गैंगस्टर लगने की बढ़ी संभावना, आज अदालत में क्या हुआ, पढ़ें

कानपुर में भू-माफिया बनकर उभरे पत्रकार अवनीश दीक्षित की आज 9 अगस्त कोर्ट पेशी थी. आज की तारीख में क्या होना था इसकी भड़ास ने वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता के हवाले से बहुत पहले ही घोषणा कर दी थी.

अवनीश के वकील शिवाकांत दीक्षित ने एक पूरक शपथपत्र देकर न्यायालय से मांग की कि सभी केसों में एक साथ सुनवाई की जाए. इसके बाद माननीय न्यायालय एडीजे-6 की तरफ से अगली तारीख 13 अगस्त मुकर्रर की गई है.

भड़ास से हुई बातचीत में शासकीय अधिवक्ता एडीजे-6 विनोद त्रिपाठी ने बताया कि, “आगे आने वाले समय में जो आज धारा बढ़ाई गई है, बीएनएस की धारा-111 वह भविष्य में गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए इंगित करती है. उन्होंने कहा कि, कुल मिलाकर भविष्य में इन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो सकती है.”

इससे पहले कानपुर प्रेस क्लब ने सभी समितियों को भंग कर अवनीश दीक्षित और मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर को क्लब की सदस्यता से निलंबित कर दिया, आगे कुछ और पत्रकारों पर कार्रवाई की बात भी कही थी. नीचे पढ़ें…

कानपुर प्रेस क्लब ने गिरा दी अवनीश दीक्षित और मनोज यादव पर गाज, सदस्यता निलंबित

अवनीश दीक्षित पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, कमिश्नर ने भगाया JMD के रिपोर्टर को!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन