Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अवनीश दीक्षित पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, कमिश्नर ने भगाया JMD के रिपोर्टर को!

कानपुर में 1000 करोड़ रूपये से अधिक क़ीमत की नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में पुलिस पत्रकार अवनीश दीक्षित पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. अवनीश पर 9 मुकदमे दर्ज होने के साथ उसके साथियों पर दर्ज मुकदमो की लिस्टिंग की जा रही है.

अब तक पुलिस ने अवनीश और उसके 36 से ज्यादा वसूलीबाज साथियों को चिन्हित किया है. इन पर या तो आपराधिक मामले दर्ज हैं या जांच में उनके नाम सामने आ रहे हैं.

कमिश्नर ने भगा दिया अवनीश के करीबी पत्रकार को

जेल में बंद अवनीश दीक्षित के करीबी रिपोर्टर नितिन दीक्षित को CP कार्यालय से भगाये जाने की सूचना है. दरअसल कल मंगलवार JCP हरीश चंदर और कमिश्नर अखिल कुमार ने कुछ चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. नितिन ने न बुलाये जाने को लेकर PRO से सवाल किया. उत्तर न मिलने पर भी यह मीटिंग में जा बैठा. इनपुट है की JCP ने इसे देखते ही मीटिंग छोड़कर बाहर निकल जाने को कह दिया.

इस पूरे मामले पर CP अखिल कुमार का कहना है कि, अवनीश और उसके साथी संगठित गैंग बनाकर जमीनों पर कब्जा करने के अलावा लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे. इन सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड निकालकर सूचीबद्ध किया जा रहा है. जल्द ही अवनीश व उसके गैंग को पंजीकृत किया जायेगा.

देखें अख़बारों में छपी खबरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन