कानपुर के टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित की ज़मीन क़ब्ज़ाने के मामले में हुई है गिरफ़्तारी। अवनीश दीक्षित पर आरोप है कि वह शहर के सबसे पॉश एरिया सिविल लाइंस की जिस जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था। उस जमीन की कीमत₹1000 करोड़ की बताई जाती है। बेहद गंभीर धाराओं में अवनीश दीक्षित व उसके साथियों के खिलाफ दो दो मुक़दमा दर्ज किया गया है। एक एफआईआर पीड़ित पक्ष की ओर से हुई है और दूसरी एफआईआर लेखपाल ने दर्ज कराई है। पढ़ें दोनों एफआईआर जिसमें पूरा वाक़या विस्तार से वर्णिंत है…
प्रथम एफआईआर- (लेखपाल की तरफ़ से)



द्वितीय एफआईआर- (पीड़ित पक्ष की तरफ़ से)



ज्ञात हो कि अवनीश दीक्षित भारत समाचार न्यूज़ चैनल में सीनियर पद पर कार्यरत हैं।
और ये है देर रात जारी पुलिस का प्रेस नोट-

प्रेस नोट थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कानपुर नगर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त पूर्वी व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर के निकट परिवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनांक-28.07.2024 को थाना कोतवाली, कानपुर नगर के अन्तर्गत स्थित मैरी ए मैरीमैन स्कूल15/62 सिविल लाइन पर हरेन्द्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, अवनीश दीक्षित, जीतेश झां, मोहित बाजपेयी, सन्दीप, विक्की चार्ल्स, अब्बास, जितेन्द्र व अन्य द्वारा कब्जा करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचे थे । उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध राजस्व लेखपाल विपिन कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली परमु0अ0सं0-156/ 2024 धारा-329(4) BNS व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा उक्त भूखण्ड के अन्दर सर्वेन्ट क्वार्टर में निवास कर रहे सैमुअल गुरुदेव सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0-157/ 2024 धारा-191(2), 127(2), 324(4), 310(2), 61(2), 352, 351(2), 308(5), 329(4), 74 BNS पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के क्रम में नामित आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए अवनीश दीक्षित पुत्र श्री ओमप्रकाश दिक्षित नि0-128/65 एच ब्लॉक किदवईनगर थाना किदवई नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।
नाम/पता अभियुक्त गण
01.अवनीश दीक्षित पुत्र श्री ओमप्रकाश दिक्षित नि0-128/65 एच ब्लॉक किदवईनगर थाना किदवई नगर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 सन्तोष कुमार शुक्ल थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
2. अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
3. उ0नि0 राष्ट्रदीप चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
4. उ0नि0 सौरभ सिंह चौकी प्रभारी गिलीस बाजार थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
5. हे0का0 रवीश सिंह थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
6. का0 सचिन थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
7. का0 गौरव थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर
कानपुर पुलिस ने अवनीश दीक्षित का आपराधिक इतिहास भी जारी किया-

इस प्रकरण को लेकर पत्रकार अवनीश दीक्षित के पक्ष के लोगों ने भड़ास को जो कुछ भेजा है, वो इस प्रकार है-
यूपी पुलिस के कारनामे तो किसी से भी नहीं छुपे। आये दिन कोई न कोई विवाद इनको सुर्ख़ियों में बनाए रखता है। इस बीच एक बार फिर यूपी की पुलिस चर्चा में आ गई है। खबर कानपूर पुलिस से जुड़ा हुआ है। जहां बढ़ते अपराधों को रोक न पाने से बौखलाई कानपुर पुलिस ने भारत समाचार के रिपोर्टर अवनीश दीक्षित को फर्जी और मनगढ़ंत केस करके गिरफ्तार कर लिया है।
सत्तारूढ़ दल के नेताओं से मिलीभगत और उनसे गाली खाने वाली कानपुर पुलिस अब पत्रकारों को टारगेट कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस मामले में अवनीश दीक्षित को गिरफ्तार किया गया वो उसकी कवरेज में गए थे। पुलिस ने ऐसा केस रचा और मुकदमा लिखा की दीक्षित जमीन कब्जा कर रहे हैं। न कोई सबूत और मौके पर कोई इसकी गवाही लेकिन देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एक मुकदमा लेखपाल से लिखवाया गया लेकिन उसमें कोई खास अपराधिक मामला बनता नही दिखा तो एक पक्ष से जबरन तहरीर लेकर दूसरा मुकदमा डकैती आदि का लिख दिया। मुकदमे में दर्जनों लोगों पर केस लेकिन गिरफ्तारी अकेले अवनीश दीक्षित की गई।
बता दें कि अवनीश दीक्षित कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से पत्रकारिता के जगत में सक्रिय हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से पत्रकारों में आक्रोश का माहौल है। इस मामले की पत्रकार संगठनों ने निंदा भी की है।


