Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बुझे दीयों से तेल उठाने में भी सरकार को दिक़्क़त है!

अयोध्या में इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गये. दीपों की संख्या के मामले में. बताया जा रहा है कि इस दिवाली सरयू तट पर इतने दीये जले की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया, योगी बाबा को सर्टिफिकेट भी मिला है. लेकिन इसके पीछे की दूसरी ही तस्वीर दिखी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये तस्वीर दीयों से तेल समेटते गरीब महिलाओं, बच्चों की थी.

एक्स पर दीयों से लेत बटोरते लोगों की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा है कि, ‘थैंक यू, राम जी…कड़वे तेल के लिए, बस मिलावटी न हो। भूखे नंगे 80 करोड़ लोगों को फ्री का राशन और लूटने के लिए फ्री का तेल (अड़ानी जी का फार्च्यून ब्रांड सरसों का तेल?) …लो हो गया विकसित देश।’

सूर्य प्रताप ने इस वीडियो से पहले पुलिसवाले के सामने हाथ जोड़ती महिला की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘बुझे दीयों से तेल उठाने में भी सरकार को दिक़्क़त है। ग़रीब गर्भवती महिला हाथ जोड़कर विनति कर रही है, सरकार से…थोड़ा तेल बीन लेने दो, मेरे परिवार की भी दिवाली मन जाएगी। ये आज की अयोध्या है…श्री राम जी का राम राज्य तो ऐसा न था।’

इस दिवाली बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इनपुट है कि इस बार यानी 11 नवंबर शनिवार को अयोध्या में राम की पैड़ी सहित सरयू के अन्य घाटों पर 24 लाख दिए जलाए गये. इसे 2023 में नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है. इससे पहले दिवाली 2022 में करीव 19 लाख दिए जलाये जाने की बात कई मीडिया आउटलेट्स ने लिखी है. इसके साथ ही गिनीज रिकॉर्ड बनने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन