Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

थैंक्यू साथियों, कार्यक्रम में शिरकत कर इसे अदभुत बनाने के लिए… मेरे कैमरे से कुछ तस्वीरें

(मुख्य वक्ता चर्चित आईआरएस अधिकारी एसके श्रीवास्तव)

10 सितंबर की रात बहुत नर्वस था. ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था. कैसे होगा. क्या होगा…?? लेकिन जब 11 सितंबर को रात आठ बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो मैं चमत्कृत था. ठीक एक बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम जब शाम सात बजे तक खत्म न हो पा रहा था तो मजबूरन छह हजार रुपये देकर कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हाल की बुकिंग एक घंटे के लिए बढ़वा दिया. एक बजे से लेकर रात आठ बजे तक चले कार्यक्रम में लगभग पांच सौ लोग शामिल हुए. करीब सवा सौ लोग दिल्ली के बाहर से आए थे. जस्टिस मार्कंडेय काटजू को बुखार था, इसलिए नहीं आए. पर बाद में मुझे लगा प्रकृति जो कराती करवाती है, बिलकुल सोच समझकर और एक रणनीति के तहत. सही हुआ बुखार आ गया वरना वे आते तो प्रोग्राम रात 11 बजे तक चलता जिसे झेलने के लिए हॉल में कोई जनता न बचती.

 

अगली तस्वीर देखने के लिए नीचे क्लिक करें>>

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4 5 6 7

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन