Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

गाँजा तस्करी में फंसाए गए बस्तर के 4 टीवी पत्रकारों को NDPS में जेल भेजा गया

त्तीसगढ़ के बॉर्डर कोंटा से सटे आंध्र प्रदेश राज्य के थाना चिंतुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार टीवी पत्रकारों को राज्य के राजमंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. अवैध रेत खनन की रिपोर्टिंग के लिए निकले इन चारों पत्रकारों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर संभाग के पत्रकारों का आरोप है कि चारों पत्रकारों को पुलिस और रेत माफियाओं की मिलीभगत से फंसाया गया है. उनका कहना है कि रेत खनन की खबर से आंध्र प्रदेश और बस्तर के खनन माफियाओं का पर्दाफाश हो जाता, ऐसे में पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखकर इन्हें फंसा दिया गया.

चारों पत्रकारों को चिंतुर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद दक्षिण बस्तर के पत्रकार लगातार छत्तीसगढ़ के बड़े पुलिस अधिकारियों और बस्तर आईजी से मुलाकात कर रहे हैं. पत्रकार मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. लेकिन इनपुट है कि देर रात चारों पत्रकारों के खिलाफ NDPS का मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को राजमंड्री कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा है, जिसकी जड़ें काफी गहरी हैं. इस कार्रवाई के बाद बस्तर संभाग के पत्रकारों में भारी नाराजगी है.

गाँजा रखकर पकड़ाए गए 4 टीवी पत्रकारों के पक्ष में बस्तर के मीडियाकर्मियों ने IG से की भेंट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन