Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

गाँजा रखकर पकड़ाए गए 4 टीवी पत्रकारों के पक्ष में बस्तर के मीडियाकर्मियों ने IG से की भेंट

त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में खनन माफियाओं द्वारा चार पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवाकर पुलिस से गिरफ्तार करा दिया. इस मामले में बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने आईजी बस्तर सुंदरराज पी जी से मुलाकात की.

मीडियाकर्मियों ने आईजी बस्तर को अवगत कराया कि दक्षिण बस्तर के पत्रकारों को झूठे प्रकरण के तहत फंसाया जा रहा है. पत्रकारों द्वारा, हिरासत में लिए गए लोगों को जल्द से जल्द राहत देने मदद की अपील की गई.

आईजी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आंध्र प्रदेश पुलिस से वे लगातार संपर्क कर रहे हैं. अभी किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है और मामले की जांच चल रही है. आंध्र पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्त बिंदुओं पर जांच कर रही है. हम बस्तर के पत्रकारों के साथ हैं और उनकी मदद कर रहे हैं.

बस्तर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द मामले को खत्म करने की अपील की है. बस्तर जिला पत्रकार संघ ने कहा कि वह चारों पत्रकारों के साथ हैं.

इन पत्रकारों को हिरासत में लिया गया
बस्तर के जाने-माने पत्रकार बप्पी, आजतक चैनल से धर्मेन्द्र, हिंदी ख़बर से मनीष और नीशू त्रिवेदी को आंध्रा पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में पकड़ा है. आंध्रा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के चार पत्रकारों को गिरफ्तार कर चिंतूर थाने में बिठाए जाने का इनपुट है.

मूल खबर…

छत्तीसगढ़ के चार टीवी पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखकर खनन माफिया ने आँध्रा पुलिस से पकड़वा दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन